Sunday, June 29, 2025
Uncategorized जब झलियामारी जैसे कांड हो रहे थे तब भाजपा...

जब झलियामारी जैसे कांड हो रहे थे तब भाजपा की बहनें कहां थीं- कांग्रेस

-

रायपुर / प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि जब भाजपा सरकार के समय आये दिन झलियामारी जैसे कांड हो रहे थे, आदिवासी महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा ज्यादती की जा रही थी तब भाजपा की से जुड़े बहने कहां थीं। उस समय आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत उपदेश दे रहे थे कि भारत में बलात्कार नहीं होते इंडिया में बलात्कार होते हैं तब भाजपा की किसी महिला नेता ने उनसे यह नहीं पूछा कि झलियामारी भारत है या इंडिया?बस्तर तथा छत्तीसगढ़ भारत है कि इंडिया। आज जब तीन साल में स्थितियां बदली हैं और महिलाओं के साथ अपराध में 18 प्रतिशत की कमी सहित हर तरह के अपराधों एवं नक्सली हिंसा की वारदातों में कमी आई है तब भाजपा की महिला नेताओं को यह जंगल राज नजर आ रहा है।

  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि भाजपा को एनसीआरबी के आंकड़े उठाकर देख लें कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ अपराध, दीगर अपराध के साथ साथ नक्सल हिंसा की क्या स्थिति थी और कांग्रेस की सरकार आने के बाद तीन साल में हालात में कितना सुधार आया है। जंगल राज भाजपा चला रही थी, कांग्रेस कानून का राज चला रही है। भाजपा के राज में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई थी। कांग्रेस के राज में अपराधियों को कोई बचा नहीं सकता।

  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब भाजपा राज में छत्तीसगढ़ की 50 हजार से अधिक बेटियां गायब हो गईं तब भाजपा की महिला नेताओं के मुख से एक भी शब्द नहीं निकला। आज भी भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं के साथ अपराध के बढ़ते जा रहे आंकड़े बताते हैं कि जहां भी भाजपा सत्ता में है वहां महिलाएं महफूज नहीं हैं। भाजपा अपने गिरेबान में झांक ले। अपना विद्रूप चेहरा देख ले।

  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब संसद के उच्च सदन में छत्तीसगढ़ की महिला सांसदों को पुरुष मॉर्शलों से घसीटवाया जाता है तब भाजपा की महिला नेता अपनी संस्कारी पार्टी के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम पर खुश हो जाती हैं। जब उनके साथी नेता सरेआम मां बहिन की गाली देते हैं तब वे गौरवान्वित हो जाती हैं और किसी आपराधिक वारदात पर उनके भीतर की महिला जाग जाती है। यह दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पुलिस अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभा रही है तथा सरकार हर मामले में त्वरित संज्ञान ले रही है। भाजपा की महिला नेता फिजूल के आरोप लगाने से परहेज करें। छत्तीसगढ़ की महिलाएं देख रही हैं कि भाजपा सरकार के समय उनकी क्या स्थिति थी तथा कांग्रेस की सरकार में कितनी मजबूत स्थिति है।

Latest news

राजीव भवन में NSUI बैठक के दौरान PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में...

बैकुंठपुर में बड़े उत्साह से सुनी गई मोदी जी की 123वीं ‘मन की बात’

बैकुंठपुर (कोरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 123वीं ‘मन की...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!