Saturday, June 28, 2025
Uncategorized यूजर चार्ज समाप्त करने को लेकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ...

यूजर चार्ज समाप्त करने को लेकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने दिया धरना

-

रायपुर / भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा पूरे प्रदेश में नगर निगम के माध्यम से यूजर चार्ज की वसूली किये जाने के विरोध में आज राजधानी रायपुर में बुढ़ापारा स्थित धरना स्थल पर धरना देकर सरकार से मांग की, की वे तत्काल यूजर चार्ज को समाप्त करें अन्यथा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष जैन एवं राजकुमार राठी ने बताया कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ने कहा कि कोरोना काल में पूरे प्रदेश में व्यापारी समाज ने बिना जान की परवाह किए पूरे प्रदेश की जनता की सेवा की है पर सरकार इस बात पर व्यापारियों को सम्मानित करने एवं उनके लिए पैकेज की घोषणा करने के बजाय यूजर चार्ज के नाम पर अवैध वसूली कर रही है। श्री बाफना ने कहा कि संपत्ति कर आधा करने की बात कहकर सरकार बनाने वाली कांग्रेस सरकार संपत्ति कर तो आधा नहीं कि उल्टा यूजर चार्ज के नाम पर छोटी छोटी बस्ती में स्थित 40-50 फिट की दुकानों से भी यूजर चार्ज के नाम पर 3660/- रुपए की अवैध वसूली की जा रही है जिसका भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ विरोध करता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि जब तक यूजर चार्ज सरकार द्वारा समाप्त नहीं किया जाएगा तब तक भारतीय जनता पार्टी हर स्तर पर जाकर सरकार का विरोध करेगी। कार्यक्रम को प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक केदार गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव अग्रवाल, किशोर महानंद, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश संयोजक संदीप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, प्रदेश सह संयोजक मुकेश शर्मा, संजय खटवानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष जैन, प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री नारायण भूषणीया, अवतार सिंह बाघल, अमरदास खट्टर,धीरेंद्र शर्मा, विकास सिंह परिहार, रविंद्र सिंह ठाकुर, प्रकाश मोरियानी, परमजीत सिंह, राजेश पांडे,रिजवान पटवा, बबला होतवानी, आलोक पाल, सुतापा पाल, डॉ आशा, विष्णु अग्रवाल, पवन भंसाली,मुकेश जैन विजय गोयानी,संतोष शर्मा सहित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश सह संयोजक सुभाष अग्रवाल ने किया।

Latest news

- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!