Advertisement Carousel

नाक में दम करने वाले 2 चोरों को अभनपुर पुलिस ने धर दबोचा…चेहरे में स्प्रे छिड़क कर मारपीट कर, देते थे लूट की घटनाओं को अंजाम

आरोपियों के कब्जे से लूट व चोरी की 05 नग मोबाईल फोन, नगदी 3000/- रूपये, 01 नग हेलमेट, 01 नग एक्टिवा तथा 01 नग मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 2,56,000/- रूपये किया गया है जप्त।

अभनपुर / अभनपुर में लगातार मोबाइल चोरी सहित अन्य बड़ी वारदात में शामिल चोर आखिरकार अभनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आपको बता दें कि 2 शातिर चोरों द्वारा अभनपुर, राखी में आतंक मचा रखा था। जानकारी के मुताबिक चोरों ने पहले गोबरा नवापारा से एक्टिवा वाहन व अभनपुर के हीरा लाल शासकीय महाविद्यालय के सामने राजिम रोड से मोटरसाइकिल चोरी कर सूनसान इलाके में आम लोगों के चेहरे में चिल्ली स्प्रे छिड़क कर लूटपाट करते थे,यहां तक कि महंगी एप्पल कंपनी का मोबाईल फोन सहित सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन को भी चलती वाहन से झपट्टा मारकर लूट लेते थे।

आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 103/22 धारा 394 भादवि., थाना राखी में अपराध क्रमांक 37/22 धारा 394 भादवि. तथा थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 129/22 धारा 392 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

उल्लेखनीय है कि पीड़ित मयंक शर्मा ने मोटरसाइकिल व उपर जेब में रखें नगदी करीब 12,000 रूपये को की लूटपाट को लेकर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 103/22 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इसके साथ आरोपियों के विरुद्ध अन्य मामलों में भी अभनपुर, गोबरा नवापारा, व राखी थाना में अपराध पंजीबद्ध थे।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर जितेन्द्र चन्द्राकर, थाना प्रभारी अभनपुर अशफाक अहमद अंसारी, राखी एवं गोबरानवापारा को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में उक्त थानों की टीमों द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

उक्त मामले में थाना प्रभारी अभनपुर ए.ए.अंसारी द्वारा भी अपनी टीम के साथ अभनपुर में घटित घटना के प्रार्थी सहित थाना राखी एवं गोबरानवापारा के प्रार्थियों से भी घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर सभी घटना स्थलों का निरीक्षण किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालने के साथ ही लूट के पुराने आरोपियों के संबंध में भी पतासाजी कर तस्दीक की जा रहीं थीं। प्रकरणों में मुखबीर भी लगाया गया इसके साथ ही थाना प्रभारी अभनपुर ए.ए.अंसारी द्वारा स्वयं अपनी टीम के साथ दिनांक 09.03.22 को अभनपुर थाना में घटनास्थल व उसके आसपास के गांवों में पेट्रोलिंग व मुखबीरों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान छोट उरला एवं ग्राम झांकी के मध्य रोड में 02 व्यक्ति नीले रंग की एक्टिवा वाहन में बहुत तेज गति से जाते हुए पुलिस टीम की वाहन को ओव्हर टेक कर जाने लगे जिस पर थाना प्रभारी अभनपुर ए.ए.अंसारी को वाहन के आधार पर दोनों पर शक हुआ तथा उनका पीछा करना प्रारंभ किया गया। दोनों व्यक्ति ग्राम बेन्द्री के एक घर के सामने जाकर रूके जिस पर पुलिस टीम द्वारा दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम चन्द्र प्रकाश उर्फ चुटाली उर्फ छोटू एवं भूपेन्द्र धीवर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा संदेह के आधार पर दोनों से घटनाओं के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया।

इसके साथ ही आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन को थाना गोबरानवारा क्षेत्र से चोरी किया गया है, जिसका अपराध थाना गोबरानवापारा में दर्ज है। आरोपियों द्वारा एक अन्य मोटर सायकल को थाना अभनपुर क्षेत्र के तूता हाउसिंग बोर्ड कालोनी से चोरी करना बताया गया है जिस पर थाना अभनपुर में अपराध दर्ज है।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा 01 नग एप्पल कंपनी का मोबाईल फोन को रायपुर शहर से तथा 01 नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन को मंदिर हसौद के ग्राम पलौद से चलती वाहन से झपट्टा मारकर लूट करना बताया गया है।

आरोपियों के कब्जे से लूट व चोरी की 05 नग मोबाईल फोन, नगदी 3000/- रूपये, 01 नग हेलमेट, 01 नग एक्टिवा तथा 01 नग मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 2,56,000/- रूपये तथा घटनाओं मंे प्रयुक्त स्प्रे जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

वहीं कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना अगला शिकार बैंक से रूपये लेकर बाहर निकलने वाले व्यक्तियों को बनाना था जिसके लिए दोनों बैंकों के बाहर व आसपास रेकी करना प्रारंभ कर दिये थे, परंतु किसी भी घटना को अंजाम देने के पूर्व ही थाना अभनपुर पुलिस की टीम द्वारा दोनों को दबोच लिया गया। आरोपी चन्द्र प्रकाश उर्फ चुटाली उर्फ छोटू थाना राखी से चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

कार्यवाही में निरीक्षक ए.ए.अंसारी थाना प्रभारी अभनपुर, उपनिरीक्षक बी.एम. साहू, मनीष वाजपेयी, आर. तिवारी प्रसाद खुंटे, मुधूसूदन सिन्हा, रामकृष्ण राठौर, छगन साहू एवं पवन साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

         

    
error: Content is protected !!