Advertisement Carousel

चैत्र नवरात्र के अवसर पर कोरिया के बेटी का पुनः एक नया भक्ति एल्बम आया “माता मोरे अंगना”

कोरिया / छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित जस गीत गायिका जसमीत कौर ने नवरात्रि के पावन पर्व पर अपना नया वीडियो एल्बम “माता मोरे अंगना” आज 4 अप्रैल सुबह 7:30 बजे रिलीज कर दिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी ‘जसमन म्यूजिक ऑफिशियल’ की वीडियो एल्बम यूट्यूब पर धमाल मचा चुकी है।

जसमीत की आवाज पर “मेरा भोला है भंडारी” “आ गई भवानी”, “शेर पे चढ़कर आओ मां”, “बम बम भोला”, “आई मेरे घर अंबे माई” एवं अन्य भक्ति एल्बम वीडियो गाने आ चुके हैं। जिसकी पूरी शूटिंग छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल में हुई थी। इस नए गीत की शूटिंग “श्री राम वन गमन पथ चंद्रपुरी” विश्व के एकमात्र कौशल्या माता मंदिर में की गई है। जिसके डायरेक्टर अमित बर्मन, ड्रोन एक्सपोर्ट हर्ष वर्मा है और प्रोड्यूसर जसमीत के पिताजी जय जयसवाल है, मेकअप आर्टिस्ट उनकी बड़ी बहन मनप्रीत कौर है और प्रोजेक्ट का सुझाव इनकी माता श्रीमती दविंदर कौर के द्वारा दिया गया है।

error: Content is protected !!