Advertisement Carousel

6 करोड़ों की धोखाधड़ी, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

बिलासपुर / 9 करोड़ रुपए एडवांस लेकर डामर नहीं भेजने वाली कंपनी के संचालक को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। अमानत में खयानत के आरोप में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 15 दिनों के रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

6 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले मुंबई की एक कोलतार बनाने वाली कंपनी के संचालक दर्शन मेहता को कोतवाली पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बिलासपुर की एक फॉर्म एसके इंडस्ट्रीज ने मुंबई की कंपनी को 9 करोड़ रुपए के कोलतार की आपूर्ति का ठेका दिया था, कंपनी ने मात्र तीन करोड़ का माल भेजा, उसके बाद कंपनी के संचालकों ने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया, कई महीने तक संपर्क नहीं होने के कारण एसके इंडस्ट्रीज ने इस धोखाधड़ी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी, पुलिस की टीम ने मुंबई जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!