Advertisement Carousel

संयुक्त कलेक्टर रैंक के 15 अफसरों का किया तबादला

रायपुर / जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त प्रेम कुमार पटेल का तबादला नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) में कर दिया गया है। उनके स्थान पर बस्तर के संयुक्त कलेक्टर दिनेश कुमार नाग को जगदलपुर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार ने सोमवार को संयुक्त कलेक्टर रैंक के 15 अफसरों का तबादला किया है। इसमें कई जिलों के अफसर प्रभावित हुए हैं। जारी सूची के अनुसार सुनील कुमार नायक संयुक्त कलेक्टर कोरबा से राजनांदगांव, योगीता देवांगन संयुक्त कलेक्टर बलौदबाजार से दुर्ग और सूरज कुमार साहू संयुक्त कलेक्टर गरियाबंद से बिलासपुर स्थानांतरित किए गए हैं।

इसी तरह मोनिका वर्मा संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर से रायगढ़, मनीष मिश्रा आयुक्त नगर निगम धमतरी से संयुक्त कलेक्टर रायगढ़, पुलक भट्टाचार्य संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर से अवर सचिव मंत्रालय, रिनग्धा तिवारी सीईओ जनपद पंचायत सराईपाल से संयुक्त कलेक्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मनीष साहू सीईओ जनपद पंचायत पाटन से डिप्टी कलेक्टर दुर्ग भेजे गए हैं। जनपद पंचायत रायगढ़ सीईओ सागर सिंह को सूरजपुर जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, रुचि शर्मा सीईओ जनपद पंचायत छुरा से डिप्टी कलेक्टर रायपुर, श्ाीतल बंसल सीईओ जनपद पंचायत गरियाबंद से डिप्टी कलेक्टर बालोद और प्रवेश पैकरा सीईओ जनपद पंचायत रामचंद्रपुर से डिप्टी कलेक्टर सुकमा बनाए गए हैं। इसी तरह अपर कलेक्टर अरविंद कुमार एक्का बस्तर से दुर्ग, राम अघारी कुरूवंश्ाी रायगढ़ से बिलासपुर भेजे गए हैं। संयुक्त कलेक्टर लवीना पांडेय बलौदबाजार से जशपुर, प्रदीप कुमार साहू सरगुजा से कोरबा, भूपेंद्र अग्रवाल बालोद से बलौदाबाजार, गोकुल राम रावटे बस्तर से दुर्ग, प्रकाश सिंह राजपूत सूरजपुर से बस्तर, दुर्गेश कुमार वर्मा बेमेतरा से महासमुंद, मिथिलेश डोंडे बलौदाबाजार से बालोद, विनय कुमार पोयाम दुर्ग से आयुक्त नगर निगम धमतरी, विनय कुमार सोनी कबीरधाम से दुर्ग, रामसिंह ठाकुर बालोद से सरगुजा, अजय किश्ाोर लकड़ा रामानुजगंज से जशपुर, पवन कुमार प्रेमी कोंडागांव से बीजापुर, ममता यादव कोरबा से जांजगीर-चांपा, मोनिका कौड़ो दुर्ग से कबीरधाम, अवधराम टंडन बिलासपुर से दुर्ग, नरेंद्र पैकरा बस्तर से सूरजपुर, अरुण्ा कुमार खलखो कोरबा से बिलासपुर, सिल्ली थामस बालोद से अवर सचिव मंत्रालय, दुलीचंद बंजारे धमतरी से सुकमा, मनोज कुमार केसरिया बिलासपुर से कोंडागांव, नंदकुमार चौबे रायगढ़ से बस्तर, मनोज कुमार बंजारे बीजापुर से बस्तर, युगल किश्ाोर उर्वश्ाा रायगढ़ से बेमेतरा व योगेंद्र श्रीवास जश्ापुर से बालोद स्थानांतरित किए गए हैं। डिप्टी कलेक्टर अश्ाोक कुमार मार्बल रायगढ़ से कांकेर, वहीदुर्रहमान सूरजपुर से जांजगीर-चांपा, गीता रायस्त बस्तर से धमतरी, अगरराम राण्ाा बीजापुर से बस्तर, बिसौहाराम धु्रव कोंडागांव से कबीरधाम, मुकेश कुमार कोठारी रायपुर से दुर्ग, आर्पिता पाठक धमतरी गरियाबंद, श्यामा बलौदाबाजार से जश्ापुर, हितेश पिस्दा राजनांदगांव से गरियाबंद, सुमति कुमार गर्ग जांजगीर-चांपा से नारायणपुर, विश्ााल कुमार महाराण्ाा रामाजनुजगंज से अवर सचिव मंत्रालय, ओंकारेश्वर सिंह बीजापुर से महासमुंद, रूपेंद्र पटेल सुकमा से जनपद पंचायत रायगढ़, सीमा पात्रे रायगढ़ से जनपद पंचायत कोरबा और रश्मि ठाकुर बेमेतरा से प्रबंधक एनआरडीए भेजे गए हैं।

naidunia
naidunia

error: Content is protected !!