दिल्ली / किसान नेता राकेश टिकैत पर एक शख्स ने स्याही फेंक दी. वो बेंगलुरु के गांधी भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. पुलिस ने स्याही फेंकने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, गांधी भवन में किसान नेता राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस बीच एक शख्स ने उन पर काली स्याही फेंक दी. दोनों किसान नेता एक लोकल चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो पर सफाई देने आए थे.
