Tuesday, July 1, 2025
Uncategorized पत्नी और ससुराल वालों के हमले में युवक की...

पत्नी और ससुराल वालों के हमले में युवक की मौत

-

बिलासपुर / उधार में दिए आठ लाख 43 हजार स्र्पये ससुर से वापस मांगना युवक को महंगा पड़ा गया। इस बात से नाराज ससुर, पत्नी, सास, ससुर और साले ने राड, लाठी व चाकू से युवक पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना युवक के 11 वर्षीय बेटे के सामने हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे ने पुलिस को बताया कि मम्मी, मामा, नाना और नानी ने मिलकर पापा को मार डाला। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

मस्तूरी के जयरामनगर के ग्राम खैरा के रहने वाला संतोष साहू(40) की शादी 12 साल पहले ग्राम वेदपरसदा निवासी श्याम लाल साहू की बेटी राजेश्वरी से हुई थी। शादी के बाद संतोष अपने ससुराल में ही बस गया। संतोष ने पिछले दिनों अपनी पैतृक संपत्ति को बेचा था। इस दौरान श्याम लाल साहू ने स्र्पये की जरूरत पड़ने पर दामाद संतोष से आठ लाख 43 हजार स्र्पये उधर लिए। शनिवार को दोपहर 12 बजे संतोष ने अपने ससुर से उधार में ली रकम वापस मांगी। उस समय घर में सास, साला, और उसकी पत्नी भी थे। इसी बात को लेकर सभी संतोष से विवाद करने लगे।

विवाद बढ़ने पर संतोष पर ससुर, साले, सास और पत्नी ने हमला कर दिया। वे राड व लाठी से ताबड़तोड़ वार करते रहे। इससे संतोष जमीन पर गिर गया। इस बीच आरोपितों ने चाकू से संतोष के पेट और सीने पर वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी संतोष के 11 वर्षीय बेटे से पूछताछ की। उसने पूरी घटना पुलिस को बता दी। इसके बाद पुलिस ने सास, ससुर, साले व पत्नी को हिरारासत में ले लिया है। हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया है।

Latest news

राज्यपाल ने दी थी विदाई की शुभकामनाएं, कुछ घंटे बाद मिला एक्सटेंशन का आदेश ?

मुख्य सचिव को सेवा विस्तार पर मुहर - लेकिन ‘राजभवन’ रहा अंधेरे में! पूरे...

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!