प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की बात करने वाले खुलेआम शराब बेच रहे है: कौशिक

पूर्व नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कसा तंज, चार साल बीतने के बाद भी क्या हुआ तेरा वादा

रायपुर / पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक धरमलाल कौशिक ने बिल्हा़ विधानसभा के बिल्हा मंडल एवं बोदरी मंडल में शराबबंदी पर आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की अगुवाई कर भूपेश सरकार को 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पराजित करने की अपील किया। इस मौके पर उन्होनें कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करने का वादा किया था, लेकिन पौने 4 वर्ष बाद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस विषय पर कोई पहल नहीं किया है और ना ही शराबबंदी किया है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए केवल समिति-समिति खेल रही है जिसका अभी तक कोई निर्णय आया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी की घोषणा करने वाली कांग्रेस शराबबंदी करने के बजाय अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए खुलेआम एवं ऑनलाईन शराब बिक्री कर रही है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ पूरे देशभर में अपराध के मामले में अग्रणी है। प्रदेश में हर दिन अप्रिय एवं आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही है, पूरे प्रदेश में भय व आतंक का महौल बन चुका है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश की पहचान अब अपराधगढ़, शराबगढ़, माफियों का गढ़ आदि के रूप में होने लगी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को अपराधगढ़ बना दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ महतारी के तथाकथित सेवक एवं छत्तीसगढ़ियां वाद का नौटंकी कर प्रदेश की जनता की भावनाओं के लगातार खिलवाड़ कर रही है।


इस धरना प्रदर्शन मे मुख्य रूप से बोदरी मंडल, बिल्हा मंडल एवं तिफरा सिरगिट्टि मंडल के महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित अन्‍य सभी सदस्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!