Advertisement Carousel

सतेंद्र को मिली भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य


00 निष्ठा व समर्पण के साथ करूंगा कार्य-सतेंद्र राजवाड़े
कोरिया / भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत द्वारा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई है। इस कार्यसमिति में कोरिया जिले से वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निर्वहन कर रहे कर्मठ कार्यकर्ता सतेंद्र राजवाड़े को स्थान दिया गया है।यह कोरिया जिले के युवाओं के लिए गौरव का विषय है।


सतेंद्र राजवाड़े इससे पूर्व युवा मोर्चा में बूथ से लेकर मंडल के कई दायित्वों का कुशल निर्वहन और नेतृत्व कर चुके हैं। मध्यमवर्गीय परिवार के सतेंद्र राजवाड़े के माता पिता कृषि कार्य से जुड़े हैं। किसान के बेटे को प्रदेश संगठन ने अहम जिम्मेदारी देकर नेतृत्व का अवसर प्रदान किया है।


भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र राजवाड़े ने प्रदेश नेतृत्व एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल एवं सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करने का संकल्प लिया है। उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
जिले भर के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने सतेंद्र राजवाड़े को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

error: Content is protected !!