Advertisement Carousel

कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष के पुत्र की पिटाई से इकलौते पुत्र की मौत

एमसीबी जिले के भरतपुर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रविप्रताप सिंह के पुत्र शैलेन्द्र सिंह ने एक युवक की बेदम पीटाई कर दी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मप्र के शहडोल ले जाया गया, जहां युवक ने मरने के पूर्व बयान देकर बताया कि किस तरह उसे डंडे और लोहे के रॉड से पीटा गया, जिसके बाद शहडोल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वहीं मामले की जानकारी के बाद भी जनकपुर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज तक नहीं की। दूसरी ओर सोशल मीडिया में मारपीट के कई वीडियों अब वायरल हो रहे है। मामला 26 मार्च का है और युवक की मौत कल रात को हुई।

आपको बता दे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रविप्रताप सिंह भी जमानत पर है उनपर ग्राम पंचायत सचिव ने सोसाईड नोट में उनको अपनी मृत्यु के लिए जिम्मेदार बताया था। दूसरी ओर इकलौते पुत्र की मौत की खबर के बाद उसकी माँ का रो रो कर बुरा हाल है। वही मौत की जानकारी के बाद एमसीबी पुलिस हरकत में आई और एडिशनल एसपी को मप्र के शहडोल भेजा है।

हैरानी की बात तो यह है कि जब युवक की बेदम पिटाई की गई औऱ उसे किसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ले जाया गया तब प्रबंधन ने पिटाई मामले का मेमो पुलिस को नही भेजा।

मृतक सुमित शर्मा का मृत्यु के पूर्व एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मृतक बता रहा है कि उसने एक ट्रेलर वाला तब रोकने की कोशिश की जब वो मेरी ओर तेजी से आ रहा था, वहां मेरे रोकने पर नहीं रूका, बाद में जब वो भगवानपुर तिराहे के होटल में था तब उसने वहां रोका और आकर मेरे से लडने लगा, इसी बीच होटल में बैठा छोटू सिंह उर्फ शैलेन्द्र सिंह वहां रखा डंडा लेकर आ गया और मेरे सिर पर 4 बार प्रहार किया उसको मै रोका कि फिर उसने लोहे के रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। जिसके बाद वो देखा कि सिर से खून बहने लगा तो फोर व्हीलर लेकर भाग गया। वायरल वीडियों में बकायदा मृतक बता रहा है कि पुलिस विभाग पूरी तरह से बिका हुआ है। मामले का मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!