Sunday, April 20, 2025
बड़ी खबर CG News: बलात्कार के आरोप में पीएचई का कार्यपालन...

CG News: बलात्कार के आरोप में पीएचई का कार्यपालन अभियंता गिरफ्तार, खम्हारडीह से लिया गया हिरासत में

-

जगदलपुर/रायपुर : पीड़िता को होटल के कमरे में बुलाकर उसका बलात्कार के आरोप में स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में कार्यपालन अभियंता को जगदलपुर पुलिस ने रायपुर के खम्हारडीह से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी हर्ष कुमार शेंडे जगदलपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 7 फरवरी को जगदलपुर आई एक युवती को झांसे से होटल आकाश में बुलाया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता द्वारा शिकायत की बात कहने पर 6 मार्च 2024 को हर्ष कुमार शेंडे और सरोज शेंडे ने होटल आकाश के कमरा नंबर 6 में बुलाकर मारपीट किया। अब रात दर्ज होने पर हर्ष कुमार शेंडे के घर वालों के द्वारा अलग-अलग मोबाइल फोन से फोन कर केस वापस लेने डरा धमका कर गाली-गलौज किया जा रहा था।

पीड़िता ने इसकी शिकायत जशपुर के तुमला थाने में की। जिस पर जीरो में अपराध कायम कर घटनास्थल जगदलपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आकाश होटल होने के चलते वहां स्थानांतरित किया गया। एसपी शलभ सिन्हा के निर्देश पर मामला कायम होने के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी हर्ष कुमार शेंडे उम्र 59 वर्ष निवासी न्यू गायत्री नगर महामाया विहार घर नंबर 3 थाना खम्हारडीह रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Latest news

21 को बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव

मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने लिया बैठक

उप मुख्यमंत्री साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ

स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!