Wednesday, April 30, 2025
बड़ी खबर देवी मंदिरों में नकली घी की सप्लाई ,अंबिकापुर में...

देवी मंदिरों में नकली घी की सप्लाई ,अंबिकापुर में 4 हजार किलो नकली घी के पीपे बरामद…

-

अम्बिकापुर। CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने नकली घी बनाने के ठिकाने पर छापा मारकर लगभग 4 हजार किलो नकली घी जब्त किया है। इस मामले में महाराष्ट्र के रहने वाले युवक से पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि, ये घी नवरात्रि के दौरान मंदिरों में दीप जलाने के लिए सप्लाई हो सकते थे।

CG News: जानकारी के मुताबिक, प्रशासन को शिकायत मिली थी कि, शहर के बाबूपारा में एक किराए के मकान में घी बनाने का धंधा चल रहा है। जब प्रशासन के अधिकारी खाद्य व औषधि प्रशासन की टीम के साथ वहां पहुंचे तो देखकर हैरान रह गए।

टीम जब वहां पहुंची तब खुलेआम वनस्पति और रिफाइंड आइल को मिलाकर नकली घी बनाया जा रहा था। वनस्पति घी को गर्म कर रिफाइंड तेल मिलाया जा रहा था। इससे नकली घी तैयार कर पीपों में भरा जा रहा था। जिसके बाद प्रशासन व खाद्य औषधि विभाग की टीम ने नकली घी को जब्त कर लिया है।

Latest news

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण परिवहन, तकनीकी शिक्षा और शिक्षकों के समायोजन पर ऐतिहासिक फैसले

कैबिनेट बैठक में ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना’ सहित...

1 मई जन्मदिन पर सादगी के साथ वंचितों की सेवा करें: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर / जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में निर्दोष...
- Advertisement -

नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के तहत 103 करोड़ रुपए जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!