Monday, June 30, 2025
बड़ी खबर CG : नक्सलियों के खिलाफ चलाया ऑपरेशन, तीन इनामी...

CG : नक्सलियों के खिलाफ चलाया ऑपरेशन, तीन इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

-

सुकमा : जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। जिसमे दो नक्सली को गिरफ्तार किया गया और तीन नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेजा गया। आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि दी गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में सक्रिय दो नक्सली को गिरफ्तार किया गया और तीन नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। उप पुलिस अधीक्षक उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि चिंतलनार थानाक्षेत्र से दो नक्सली सोढ़ी लखमा (1 लाख) इनामी व पोडियामी पोज्ज़ा ने आत्म समर्पण किया है। वही किस्टाराम इलाके से पोडियामी भीमा ने आत्मसमर्पण किया है। तीनो को प्रोत्साहन राशि दी गई।

वही दूसरी और डीआरजी व जिला बल को कोत्तागुड़म के आसपास सर्चिंग के लिए जवानों को भेजा गया था। जहां जवानों को देख कुछ संदिग्ध भागने की कोशिश किये लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पोट्टम भीमा (एक लाख), हेमला भीमा को गिरफ्तार किया गया उनके पास से कॉर्डेक्स वायर समेत सामग्री बरामद हुई। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

Latest news

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...

रायपुर रेल मंडल सांसद बैठक : रेलवे विकास और सुविधाओं पर हुआ मंथन

बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक,...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!