Wednesday, April 30, 2025
बड़ी खबर कवासी लखमा कानून से ऊपर नहीं, राजनीतिक मर्यादा का...

कवासी लखमा कानून से ऊपर नहीं, राजनीतिक मर्यादा का करें पालन- उपमुख्यमंत्री अरुण साव

-

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, अमर्यादित बयान के कारण कवासी लखमा पर एफआईआर दर्ज हुई है। लखमा लगातार नियमों के विपरीत बोल रहे हैं। आचार संहिता का उल्लंघन कर कानून से ऊपर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। देश में कानून से ऊपर कोई नहीं है। राजनीतिक मर्यादा होती है उसका पालन सभी को करना चाहिए।

राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वो शक्ति के खिलाफ लड़ने की बात करते हैं। जबकि देश और पूरी दुनिया शक्ति की आराधना कर रही है। चैत्र नवरात्र का पर्व चल रहा है। शक्ति से लड़ने की बात कर रहे हैं, किसमें इतनी शक्ति है, जो इससे लड़ सकेगा।

राहुल गांधी ने 2018 में जनता से कई लोक लुभावन वादे किए थे, लेकिन इनके वादे पूरे नहीं हुए, ये झूठे साबित हुए हैं। इसलिए अब उनकी बातों का छत्तीसगढ़ में कोई असर नहीं होगा।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में महिलाओं को एक लाख देने की घोषणा की है। इस पर साव ने कहा कि, कांग्रेस और उनके झूठे वादे देश की जनता जानती है। इन्होंने कभी भी वादे पूरे नहीं किए हैं। जनता जानती है कि इनकी सरकार नहीं आने वाली है। इसलिए झूठे वादे कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय नेताओं का दौरा चल रहा है। बैठके ले रहे हैं। चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं। प्रदेश की सभी 11 सीटें जितने जुटे हैं। मोदी जी को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। पीएम मोदी जी गारंटी पर सबको भरोसा है।

Latest news

1 मई जन्मदिन पर सादगी के साथ वंचितों की सेवा करें: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर / जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में निर्दोष...

नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के तहत 103 करोड़ रुपए जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित...
- Advertisement -

एक वर्ष में सर्वाधिक स्वास्थ्य संस्थाओं को मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी की दिशा में नए प्रतिमान गढ़ रहा है छत्तीसगढ़

राजभवन में फर्जीवाड़ा करने वाला महामंडलेश्वर 5 साल बाद गिरफ्तार

पूर्व राज्यपाल के लेटरहेड पर किए थे फर्जी आदेश...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!