Sunday, April 20, 2025
बड़ी खबर पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात होंगे डैनी और...

पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात होंगे डैनी और रिया, बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के डॉग की ये है खासियत…

-

धमतरी।  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आज धमतरी आ रहे हैं। कार्यक्रम स्थल व आसपास क्षेत्रों में उनकी सुरक्षा को लेकर फोर्स व पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। वहीं भिलाई हेडक्वार्टर से पहुंचे डॉग स्क्वायड के डैनी व रिया प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पहली बार में ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सभा में सुरक्षा ड्यूटी कर रहे हैं। कोने-कोने में खतरों की तस्दीक में लगे हुए है, जो उनके लिए चुनौती है।

धमतरी शहर सीमा से लगे ग्राम पंचायत श्यामतराई में आज देश के पीएम नरेन्द्र मोदी पहुंचकर लोकसभा महासमुंद क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी और कांकेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कार्यक्रम स्थल पर एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के जवान तैनात हैं। इसके अलावा सीएएफ, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में अन्य सुरक्षा के उपाय है।

स्क्वायड में शामिल इन डॉग की है खासियत

कार्यक्रम स्थल पर स्पेशल सुरक्षा व्यवस्था के लिए हेडक्वार्टर भिलाई से डॉग स्क्वायड टीम पहुंची है, जिसमें डैनी और रिया की ड्यूटी है, जो पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा से अपने ड्यूटी की शुरूआत करेंगे। यह ड्यूटी उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी सबसे बड़ी ड्यूटी है। डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे डॉग ट्रेनर पुरूषोत्तम और सोनू दिनकर ने बताया कि डॉग स्क्वायड में शामिल दोनों डॉग बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के है, जो कार्यक्रम स्थल पर बम स्क्वायड के रूप में काम कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल के कोने-कोने पर जाकर खतरों की तस्दीक कर रहे हैं।

खतरा होने पर लेट जाते हैं डॉग 

गंध से खतरा का अनुमान लगाते हैं। जहां पर खतरा पता चलेगा, वहां पर यह डॉग स्क्वायड लेट जाते हैं या बैठ जाते हैं। भिलाई हेडक्वार्टर में दोनों का जन्म हुआ है। फिलहाल दोनों छह माह के प्रशिक्षण में था और पहली बार ड्यूटी पर धमतरी पहुंचे हैं। दोनों का उम्र करीब एक साल है। सुबह भोजन में दूध और रोटी खाते हैं। रात में दोनों मटन युक्त भोजन करेंगे। भोजन के लिए व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा की गई है।

Latest news

21 को बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव

मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने लिया बैठक

उप मुख्यमंत्री साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ

स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!