Advertisement Carousel

चौथे चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव दुर्गेश शर्मा हुए BJP में शामिल…

मध्यप्रदेश में चौथे चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। प्रदेश महासचिव दुर्गेश शर्मा BJP में शामिल हो गए हैं। शनिवार को बुरहानपुर में BJP प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अर्चना चिटनीस और खंडवा लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

BJP की सदस्यता लेने के बाद दुर्गेश शर्मा ने बताया कि वे कांग्रेस की रीति-नीती से नाखुश थे। उनके अलावा BJP जिला अध्यक्ष मनोज माने ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का कोई वजूद नहीं बचा है इसलिए कांग्रेस के नेता अब BJP संगठन से प्रभावित होकर BJP में शामिल हो रहे हैं।

MP में चौथे चरण का चुनाव

मध्य प्रदेश की 29 में से 8 सीटों पर 13 मई को चौथे चरण का चुनाव होना है। ये चुनाव प्रदेश में आखिरी चरण का चुनाव है। इस दौरान उज्जैन, इंदौर, धार, देवास, रतलाम, मंदसौर, खंडवा और खरगोन लोकसभा सीट के लिए वोटिंग होगी। सभी आठ सीट के लिए कुल 74 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

error: Content is protected !!