Monday, June 30, 2025
बड़ी खबर अचानक जर्जर सीढ़ी भर भराकर बच्चों पर गिरी, पांच...

अचानक जर्जर सीढ़ी भर भराकर बच्चों पर गिरी, पांच गंभीर रूप से घायल…

-

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में अचानक भर भराकर मकान की जर्जर सीढ़ी गिर गई। इसके चलते सीढ़ी के नीचे बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहे 5 बच्चों दब गए। जिससे सभी बच्चे घायल हो गए हैं। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम चिलगुड़ा पंचायत की है। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार की सुबह लालाराम कोठले के घर के पास भावेश कोठले, उदय मरकाम, शशि साह, रुपेश साहू और कुटेलीखुर्द से ग्राम चिलगुड़ा आए मेहमान टिकेश्वर मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। इसी दौरान उन पर लालाराम कोठले की दूसरी मंजिल से छत पर जाने के लिए सीढ़ी थी, जो पुरानी और जर्जर थी। अचानक सीढ़ी टूटकर बच्चों पर गिर गई। भावेश के पैर में जंग लगा रॉड घुस गया था, जिसे निकाल दिया गया है। उसका पैर फैक्चर था।

रूपेश साहू को इलाज के बाद भेजा घर

वहीं टिकेश्वर को सिर में गंभीर चोट आई हैं। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा हैं। गंभीर चोट को देखते हुए गंडई अस्पताल से उदय मरकाम और शशि साह को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। रूपेश साहू को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Latest news

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...

रायपुर रेल मंडल सांसद बैठक : रेलवे विकास और सुविधाओं पर हुआ मंथन

बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक,...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!