Tuesday, July 1, 2025
हमारे राज्य मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम का हुआ आगाज : अतिथि देवो...

मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम का हुआ आगाज : अतिथि देवो भव की परंपरा को निभाते हुए जनदर्शन के लिए जुट रहे आवेदकों का हो रहा स्वागत…

-

रायपुर ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन आज से आरंभ हो रहा है। जनदर्शन में जुट रहे नागरीकगणों का स्वागत अतिथि देवो भव की परंपरा के अनुकूल पुष्पमाला से स्वागत कर किया जा रहा है। जनदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री आवास में जुट रहे हैं। मुख्यमंत्री के जनदर्शन के प्रति लोगों में काफी उत्सुकता और उत्साह है।

जनदर्शन में आ रहे लोगों में प्रदेश के कोने-कोने से आ रहे नागरिक शामिल हैं। जनदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रदेश भर से जुटे नागरिकों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे एवं इनके त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को देंगे।साथ ही वे योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी भी लेंगे।

आम जनता की सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री निवास में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की मंशा अनुरूप सुशासन और पारदर्शिता के माध्यम से जनकल्याण को बढ़ावा देने के लक्ष्य को लेकर जनदर्शन हर सप्ताह गुरुवार को किया जाएगा।

Latest news

राज्यपाल ने दी थी विदाई की शुभकामनाएं, कुछ घंटे बाद मिला एक्सटेंशन का आदेश ?

मुख्य सचिव को सेवा विस्तार पर मुहर - लेकिन ‘राजभवन’ रहा अंधेरे में! पूरे...

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!