Sunday, June 29, 2025
हमारे राज्य फांसी के फंदे पर लटकती मिली शिक्षिका की लाश,...

फांसी के फंदे पर लटकती मिली शिक्षिका की लाश, मौके से सुसाइड नोट बरामद, मचा हड़कंप

-

बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन क्षेत्र के पत्रकार कालोनी में रहने वाली एक शिक्षिका ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन को इसकी जानकारी हुई। शिक्षिका ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सकता है। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट जब्त किया है। इसमें शिक्षिका ने किसी की गलती नहीं होने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन क्षेत्र के पत्रकार कालोनी में रहने वाली शालिनी सलूजा उम्र (26 साल) टीचर थीं। उनकी पोस्टिंग चांटीडीह आत्मानंद स्कूल में थी। वे अपने सास-ससुर और परिवार के सदस्यों के साथ रहती थीं। उनका पति आयुष मिश्रा मुंबई में जॉब करते हैं। बताया गया कि बुधवार को शालिनी ड्यूटी पर गईं थीं। वहां से आने के बाद वह घर पर ही थीं। रात नौ बजे वह बिना खाना खाए ही अपने कमरे में चली गईं। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकलीं तो स्वजन ने आवाज लगाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने उनके मामा निशांत सलूजा को बुला लिया। उनके आने के बाद दरवाजे को धक्का देकर खोला गया। अंदर शालिनी की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट जब्त किया है।

इसमें टीचर ने थाना प्रभारी को संबोधित करते हुए घटना में किसी की गलती नहीं होने की बात लिखी है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि शालिनी और आयुष छठवीं कक्षा से एक साथ पढ़ाई कर रहे थे। वह अपने माता-पिता की एकलौती संतान थी। उसके कहने पर घरवालों ने 2022 में आयुष से विवाह कराया था। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों व ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है। 

Latest news

राजीव भवन में NSUI बैठक के दौरान PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में...

बैकुंठपुर में बड़े उत्साह से सुनी गई मोदी जी की 123वीं ‘मन की बात’

बैकुंठपुर (कोरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 123वीं ‘मन की...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!