Tuesday, April 22, 2025
हमारे राज्य साय सरकार ने दी राजस्थान के बिजली संयंत्रों को...

साय सरकार ने दी राजस्थान के बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति के लिए 91 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की अनुमति…

-

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय सरकार ने राजस्थान को कोयला आपूर्ति के लिए 91 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की अनुमति दी। राजस्थान के बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति के लिए परसा ईस्ट और कांटा बासन (पीईकेबी) कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की अनुमति दे दी है। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने यह जानकारी दी। इसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ‘अपना अग्रणी राजस्थान’ के संकल्प. के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

राजस्थान सरकार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हसदेव अरण्य कोलफील्ड में संचालित परसा ईस्ट और कांटा बासन (पीईकेबी) कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टेयर वन भूमि का उपयोग राजस्थान के बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति के लिए करने की छत्तीसगढ़ सरकार ने अनुमति दे दी है। राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। 

Latest news

सड़कों पर 240 ई-बस उतारने तैयारियां तेज, तकनीकी तैयारियों और क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण संपन्न

केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के विशेषज्ञों और अधिकारियों ने नगरीय प्रशासन...

25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए 25 अप्रैल से 15 जून...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!