नई दिल्ली : बरसात के सीजन में मच्छरों की तदाद काफी बढ़ जाती है। गौर करने वाली बात है कि दिन के समय मच्छर उतना ज्यादा परेशान नहीं करते हैं। वहीं रात को सोते समय मच्छरों के काटने की समस्या से हम काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में इंसान रात के वक्त चैन की नींद भी नहीं सो पाता है। वहीं बिजली जाने के बाद मच्छरों का आतंक घर में और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इससे लोग काफी परेशान हो जाते हैं और राहत पाने के लिए कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। गौर करने वाली बात है कि इन उपायों को अपनाने के बाद भी नतीजा कुछ खास नहीं निकलता है। अगर आप भी बरसात के इस सीजन में मच्छरों की समस्या से परेशान हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं –
रात के समय अगर मच्छर आपको ज्यादा काटते हैं तो आप कपूर को उपयोग में ला सकते हैं। आपको एक कपूर को लेना है और उसको रात के समय 15 से 20 मिनट के लिए जलाकर छोड़ देना है। इससे आपके घर से मच्छर भाग जाएंगे।
इसके अलावा आप मच्छर काटने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नीम के तेल को भी उपयोग में ला सकते हैं। इसमें आपको नीम और नारियल के तेल को लगाकर सोना होगा। यह करने से रात के समय आपको मच्छर नहीं काटेंगे।
अगर आपके घर में रात के समय मच्छरों का आतंक ज्यादा रहता है तो आप लहसुन की मदद ले सकते हैं। इसमें आपको लहसुन लेकर उसको पीसकर पानी में उबालना होगा।
यह करने के बाद आपको उस पानी को घर में अच्छे से छिड़कना है। इसे करने से मच्छर रात के समय आपको काटेंगे नहीं और आप चैन की नींद सो सकेंगे। मच्छरों की समस्या से आजादी पाने के ये शानदार घरेलू नुस्खे हैं।