Sunday, June 29, 2025
बड़ी खबर मुख्यमंत्री योगी ने शुरू किया पौधरोपण जन अभियान, राज्यभर...

मुख्यमंत्री योगी ने शुरू किया पौधरोपण जन अभियान, राज्यभर में 36.50 करोड़ पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाने पर नजर

-

यूपी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन में पौधरोपण कर पौधरोपण जन अभियान-2024 का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में 36.50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अयोध्या रोड पर कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन में पौधरोपण कर पौधरोपण जन अभियान-2024 का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत इस बार ”एक पेड़ मां के नाम” लगाने का आह्वान किया गया है। यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा।

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के अभियान के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे कि पौधे सुरक्षित रहें और रोपण स्थलों की जियो-टैगिंग भी की जाए। सीएम योगी ने कहा कि राज्य के लोग चल रहे वन महोत्सव के बीच वृक्षारोपण के इस पवित्र अभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरणीय चुनौती का सामना करने के लिए आगे आएंगे।

योगी ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनकर अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

केशव आज प्रयागराज-कौशाम्बी में करेंगे पौधरोपण
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। वे वहां से कौशाम्बी जाएंगे और वहां भी पौधा रोपेंगे। मंझनपुर में जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

Latest news

राजीव भवन में NSUI बैठक के दौरान PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में...

बैकुंठपुर में बड़े उत्साह से सुनी गई मोदी जी की 123वीं ‘मन की बात’

बैकुंठपुर (कोरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 123वीं ‘मन की...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!