Sunday, April 20, 2025
हमारे राज्य नियमितिकरण मुद्दे पर सीएम विष्णुदेव साय ने मानसून सत्र...

नियमितिकरण मुद्दे पर सीएम विष्णुदेव साय ने मानसून सत्र में दिया जवाब

-

रायपुर । भाजपा सरकार ने आज विधानसभा में लिखित में कहा कि अनियमित कर्मचारियों को नियमितिकरण के लिए अभी इंतजार करना होगा। शासन स्तर पर नियमितिकरण को लेकर अभी कोई कार्ययोजना नहीं बनी है। अतारांकित प्रश्नों के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी दी है कि अभी संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण को लेकर कोई कार्ययोजना नहीं है। अभी तक किसी संविदाकर्मियों को नियमित भी नहीं किया गया है। कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव और योगेश्वर राज सिन्हा ने अनियमित कर्मचारियों का मुद्दा उठाया था। दोनों के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह जवाब दिया है।

आगे उन्होंने बताया कि प्रदेश में 300 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है और 5500 एक शिक्षक स्कूल संचालित हैं। मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्न काल में भाजपा के विधायकों ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाया । ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि उनके विस क्षेत्र में 90 स्कूल हैं। और इनमें से अधिकांश में शिक्षकों की कमी है। साहू ने कहा माना हिंदी स्कूल में 6-8वीं तक दो ही शिक्षक हैं और 9-12वीं में 3। ऐसी स्थिति में रिक्त पदों में भर्ती आवश्यक है। शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के साथ अन्याय होगा। कब तक भर्ती कर ली जाएगी। सीएम साय ने लिखित में बताया कि प्रदेश में शिक्षकों को 1954 पद रिक्त हैं और 7939 कार्यरत हैं। छत्तीसगढ़ में देश के औसत की तुलना में 21 बच्चों में एक शिक्षक है। फिर भी कमी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 300 शिक्षक विहीन और 5500 एकल शिक्षक स्कूल संचालित हैं। हम युक्तियुक्तकरण कर रहे हैं ।इससे कमी की समस्या दूर होगी। उसके बाद भर्ती भी करेंगे। भाजपा के अजय चंद्राकर ने सीएम से जानना चाहा कि युक्तियुक्त करण कर रहे हैं तो यह बताएं कि कितने शहरी स्कूल सरप्लस शिक्षक वाले हैं। सीएम ने कहा करीब 7500 स्कूलों में अधिक शिक्षक हैं।

Latest news

भाटापारा विधायक के पीएसओ ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

भाटापारा, बलौदाबाजार। भाटापारा विधायक इंद्र साव...

कांदूल में अवैध गैस रिफिलिंग करते दो आरोपी गिरफ्तार

एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस की...

राजधानी के सभी वार्डों में खुलेंगे महतारी सिलाई केंद्र, सांसद बृजमोहन ने दिए निर्देश

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
- Advertisement -

21 को बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव

मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने लिया बैठक

उप मुख्यमंत्री साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ

स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!