Sunday, June 29, 2025
हमारे राज्य छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका का राजभवन...

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका का राजभवन में हुआ आत्मीय स्वागत

-

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका का आज राजभवन आगमन हुआ। राजभवन सचिवालय के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव हिना अनिमेष नेताम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया।

मनोनीत राज्यपाल की धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका प्रदेश के 10 वें राज्यपाल के रूप में कल 31 जुलाई 2024 को प्रातः 10ः15 बजे राजभवन के दरबार हॉल में शपथ लेंगे। मनोनीत राज्यपाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा शपथ दिलायेंगे।

Latest news

बैकुंठपुर में बड़े उत्साह से सुनी गई मोदी जी की 123वीं ‘मन की बात’

बैकुंठपुर (कोरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 123वीं ‘मन की...

सीएम साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट

रायपुर 29 जून 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ....
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!