Sunday, June 29, 2025
हमारे राज्य वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी 11 अगस्त...

वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी 11 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल में है

-

रायपुर,12 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ के वन विभाग छ. ग. राज्य लघु वनोपज संघ, छ. ग. राज्य वन विकास निगम, छ. ग. राज्य वनौषधी पादप बोर्ड, छ. ग. राज्य वन अनुसंधान, कैम्पा में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी, कम्प्युटर आपरेटर, वाहन चालक, तेन्दुपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिक, दैनिक श्रमिक, सुरक्षा श्रमिक लोग अपनी लंबित 09 सूत्रिय मांगो को लेकर 11अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल में है! पुरे छत्तीसगढ़ से समस्त जिला के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी तुता धरना स्थल पहुंचे है, जब तक 09 सुत्रीय मांग पुरा नही हो जाता है तब तक दैनिक वेतन भोगी, वाहन चालक,कार्यालय सहायक,तेन्दुपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हड़ताल में रहेंगें! 25 दिन पूर्व से प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रबंध संचालक, अपर मुख्य सचिव, मुख्य मंत्री, वन मंत्री, वित्त मंत्री ग्यापन सौंपे थे किन्तु समस्या का हल नही किया!


दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो ने वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, उप मुख्य मंत्री अरूण साव, विधान सभा अध्यक्ष रमन सिंह, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन जी के बंगला का 04अगस्त को घेराव किया था उसके बाद भी कोई पहल नही किया गया!
संगठन के पदाधिकारियों नें वन मंत्री जी से मिलकर बार बार निवेदन किया किन्तु सकरात्मक पहल ही नही किया गया जिसके कारण नाराज दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने दिनांक 11 से अनिश्चित कालीन हड़ताल में है! दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने से विभाग के काम काज बहुत ही प्रभावित हो रहा है!

पुरे छत्तीसगढ़ के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, वाहन चालक, कम्प्युटर आपरेटर, कार्यालय सहायक, दैनिक श्रमिक, सुरक्षा श्रमिक, तेन्दुपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिक हड़ताल में सामिल होने तुता धरना स्थल पहुंचें है! देखना यह है कि अब मुख्य मंत्री, वनमंत्री, अपर मुख्य सचिव वन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक कितना गंभीरता पूर्वक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के मांगो के मांगो को कितना जल्दी पुरा करते है!

09अगस्त को छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारी व संभाग तथा जिला पदाधिकारियों ने राजनांदगांव में विधान सभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह जी से मुलाकात कर मांगो को जल्द पुरा करने हेतु निवेदन भी किया है, जिसमें उनके द्वारा वन, मंत्री से बात करके पहल कराने का आश्वासन दिया गया है जब तक पहल नही हो जाता है तब तक दैनिक वेतन भोगी हड़ताल में रहने का निर्णय लेते हुए हड़ताल में बैठे है l

धरना स्थल में आज वन मंत्री के नाम से ग्यापन सौंपा गया है, तुता धरना स्थल में न पानी का व्यवस्था है न सौंचालय का दैनिक वेतन भोगी पीने के पानी के लिये तरस गया है एसपी, तहसीलदार, एसडीएम से बात करने के बावजूद भी धरना स्थल में पानी का व्यवस्था नही किया गया इसमें प्रशासन का लापरवाही झलक रहा है!

आज के धरना में लगभग 2,000 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी सामिल थे, वन विभाग ने अपने 09 सुत्रिय मांगों को लेकर हुंकार भरी है, मुख्य मंत्री, वन मंत्री, उप मुख्य मंत्री, वित्त मंत्री, एवं विधान सभा अध्यक्ष से मिलकर नियमितीकरण, स्थायीकरण, आकस्मिक्ता कार्यभारित सेवा नियम लागु करने, सीधी भर्ती पर रोक लगाने सहित मांगों अन्य 05 मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल में बैठे है सोमवार से और ज्यादातर में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सामिल होंगें!

Latest news

सीएम साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट

रायपुर 29 जून 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ....
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!