Saturday, April 19, 2025
हमारे राज्य जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5...

जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, पढ़िए पूरी ख़बर..

-

सुकमा।छत्तीसगढ़ सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। रविवार को गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से सभी को काट डाला। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। बताया जा रहा है कि, इसी गांव के रहने वालों कुछ लोगों को पारिवारिक रूप से कुछ नुकसान हो रहा था। उन्हें शक था कि गांव का एक परिवार उनके ऊपर जादू-टोना कर रहा है।

घर में घुस कर दिया वारदात को अंजाम

कुछ दिनों से आरोपी पक्ष नुकसान के चलते परेशान था। इसी बीच रविवार को गांव के कुछ ग्रामीण उस परिवार के घर में घुस गए। इसके बाद एक-एक कर 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों को धारदार हथियार से वार कर उनकी जान ले ली। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जवान गांव पहुंचे और सभी आरोपियों को भी पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस अफसरों का कहना है कि। जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी

मुखबिरी के शक में मर्डर

वहीं सुकमा में ही नक्सलियों ने एक शिक्षा दूत की जन अदालत लगाकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने 25 साल के युवक की लाठी-डंडों से पिटाई की, इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक का नाम डोडी अर्जुन है, इस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया था।

मामला जगरगुंडा थाना इलाके के गोंदपल्ली का है। हत्या के बाद शव को गांव के नजदीक ही लाकर फेंक दिया था। साथ ही पर्चा फेंक परिजनों और गांव वालों को पुलिस को न बताने को धमकी दी थी।

बलौदाबाजार में 4 लोगों की हुई थी हत्या

4 दिन पहले बलौदाबाजार में भी जादू-टोने के शक में ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया था। वहां भी एक ही परिवार के 4 लोगों का हथौड़े से सिर कुचल दिया गया। मृतकों में दो बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल थे। सभी के शव गुरुवार रात को एक मकान में मिले। इस मामले में भी पुलिस ने गांव के ही 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Latest news

रायपुर पुलिस की कार्रवाई: लग्जरी वाहनों में ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले 3 सटोरिये गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर पुलिस ने आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान लग्जरी वाहनों में सट्टा...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!