Sunday, April 20, 2025
हमारे राज्य बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे सदस्यता अभियान की...

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे सदस्यता अभियान की समीक्षा, पदाधिकारियों की लेंगे बैठक…

-

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 सितम्बर को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शाम चार बजे राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे केनाल रोड पहुंचकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

इसके बाद नड्डा पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास (शीरू भैया) के विधायक कॉलोनी (छोकरा नाला) स्थित निवास जाएंगे। वहां पूर्व राज्यसभा सांसद व्यास की भाजपा की सदस्यता प्रदान करेंगे। व्यास के निवास से प्रस्थान कर नड्डा नालंदा परिसर पहुंचकर छात्रों से भेंट और चर्चा करेंगे। इस इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इसके साथ ही प्रदेश के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। जेपी नड्डा देर शाम सात बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे और सदस्यता अभियान की समीक्षा करने प्रमुख पदाधिकारियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी-सह प्रभारियों की बैठक लेंगे।

Latest news

- Advertisement -

कांदूल में अवैध गैस रिफिलिंग करते दो आरोपी गिरफ्तार

एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस की...

राजधानी के सभी वार्डों में खुलेंगे महतारी सिलाई केंद्र, सांसद बृजमोहन ने दिए निर्देश

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!