Sunday, April 20, 2025
हमारे राज्य जनता के साथ अन्याय करने वाले न्याय यात्रा का...

जनता के साथ अन्याय करने वाले न्याय यात्रा का नाटक कर रहे : नीतिन नबीन

-

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी नीतिन नबीन गुरुवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस की न्याय यात्रा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने पहले जनता के साथ अन्याय किया और अब घटनाओं को बड़ी घटना बताकर उकसाने का काम कर रही है। जो भी घटनाएं हुई है, उनके दोषियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। हम लोग बचाने वाले लोग नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि, पहले कांग्रेस अपराधियों को सीएम हाउस में संरक्षण देती थी। कांग्रेस ने जनता के साथ पांच साल अन्याय किया पहले उसका हिसाब दें। सरकार को अस्थिर करने की साजिश पर नबीन ने कहा कि, किस तरह से खेल चल रहा है और बलौदा बाजार की घटना जिसमें कांग्रेस के विधायक इंवॉल्व हैं।

राहुल गांधी विदेश जाकर आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं
बीजेपी प्रभारी नबीन ने आगे कहा कि, जो लोग आरक्षण की दुहाई देते थे। लेकिन उनके नेता राहुल गांधी विदेश जाकर आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं। ये लोग देश विरोधी ताकतों के साथ चाय की चुस्की लेते हैं। ये क्या न्याय यात्रा निकालेंगे?

राष्ट्रीय अध्यक्ष सदस्यता की चिंता करते हैं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष सदस्यता की चिंता करते हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के काम करने का तरीका है। निगम मंडल की नियुक्ति को लेकर नबीन ने कहा कि, निगम मंडल की सूची समय पर आएगी।

Latest news

21 को बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव

मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने लिया बैठक

उप मुख्यमंत्री साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ

स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!