Advertisement Carousel

शारदीय नवरात्रि पर घर में इन चीजों की सफाई से मिलेगी माता रानी की असीम कृपा, आइए जानें…

Navratri 2024 :शारदीय नवरात्रि, जो हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस बार 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। यह पर्व पितृपक्ष के बाद आता है और नौ दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान घर को स्वच्छ और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखना बेहद आवश्यक है। आइए जानें किन चीजों को घर से निकालने से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है।

टूटी झाड़ू- वास्तु-शास्त्र के अनुसार, झाड़ू लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती है। घर में टूटी झाड़ू होने पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। नवरात्रि से पहले इसे बाहर निकाल देना चाहिए।


खंडित मूर्तियाँ- घर में खंडित मूर्तियों का रहना अशुभ माना जाता है। देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियाँ नकारात्मकता को बढ़ावा देती हैं। इन्हें भी नवरात्रि से पहले घर से निकाल देना चाहिए।


पुराने जूते-चप्पल- फटे-पुराने जूते-चप्पल नवरात्रि के दौरान पूजा का फल कम कर सकते हैं। इसलिए इन्हें भी घर से बाहर निकाल दें।

 तुलसी का सूखा पौधा- तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। घर में सूखा तुलसी का पौधा अशुभ माना जाता है। इसे नवरात्रि से पहले हटाना आवश्यक है।
कबाड़- घर में बेकार पड़े कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बनते हैं। इसे नियमित रूप से साफ करना चाहिए, विशेषकर नवरात्रि से पहले।
सूखे पड़े फूल- नवरात्रि से पहले पूजा के दौरान चढ़ाए गए सूखे फूलों को नदी या तालाब में प्रवाहित कर देना चाहिए। ये घर में रहना शुभ नहीं माना जाता है।

टूटी हुई मूर्तियाँ और तस्वीरें- ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, टूटी हुई मूर्तियाँ और तस्वीरें देवी-देवताओं का अपमान करती हैं। इन्हें घर से निकालना चाहिए।
साफ-सफाई से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहती है। इस नवरात्रि, अपने घर को इन नकारात्मक चीजों से मुक्त करें और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

error: Content is protected !!