Advertisement Carousel

रायपुर पुलिस की कार्रवाई: लग्जरी वाहनों में ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले 3 सटोरिये गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर पुलिस ने आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान लग्जरी वाहनों में सट्टा चलाने वाले तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र के सी रॉक होटल बार के पास इन आरोपियों को चार पहिया वाहनों में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, ₹1,40,000 नकद, और दो लग्जरी कारें जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹35 लाख बताई जा रही है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गिरीश अग्रवाल (25), आकाश गोयल (33), और अनमोल नायक (28) शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ थाना देवेन्द्र नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें जुआ और सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता से कार्य किया।

error: Content is protected !!