Saturday, April 19, 2025
हमारे राज्य सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में प्रशासन की सख्त कार्रवाई,आरोपी के...

सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में प्रशासन की सख्त कार्रवाई,आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर…

-

सूरजपुर। प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या के मामले में प्रशासन ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया। सूरजपुर के पुराने बाजार पारा में स्थित उनके मकान और दुकानों को प्रशासन ने अवैध बताते हुए आज ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, यह निर्माण शासकीय भूमि पर बनाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस के साथ भारी संख्या में राजस्व अमला भी कार्रवाई स्थल पर तैनात रहा। प्रशासन ने बताया कि कुलदीप साहू के तीन अवैध मकानों को एक साथ गिराने का आदेश दिया गया था, जिसे आज अमल में लाया गया।बता दें, 13 अक्टूबर की रात को सूरजपुर में प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर में घुसकर उनकी पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। चाकू से गोदकर किए गए इस दोहरे हत्याकांड में आरोपी ने दोनों शवों को 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया था, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद, नगर पालिका सूरजपुर ने आरोपी के मकानों और दुकानों को अवैध निर्माण बताते हुए कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया था, जो 13 दिन पहले सार्वजनिक रूप से चस्पा किया गया था।

Latest news

21 को बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव

मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने लिया बैठक

उप मुख्यमंत्री साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ

स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!