Monday, June 30, 2025
हमारे राज्य मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास...

मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास को दी श्रद्धांजलि

-

रायपुर ।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास जी के निधन पर पुरैना स्थित निवास पहुंचे और अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय  गोपाल व्यास के मंशानुरूप उनका पार्थिव शरीर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को दान किया जाएगा। इस दौरान राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा, पूर्व राज्यपाल  रमेश बैस, विधायक  विक्रम उसेंडी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा, ‘हम सबके वरिष्ठ और पूर्व राज्यसभा सांसद श्री गोपाल व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य रहे, साथ ही लोकतंत्र सेनानी के रूप में वे 1975-1977 तक मीसाबंदी भी रहे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

सीएम साय ने लिखा, ‘हम सबके अभिभावक और पथ प्रदर्शक, मध्य क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र प्रचारक, पूर्व सांसद गोपाल व्यास जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल हूं। वृहद भाजपा परिवार के भी प्रेरणापूंज ‘शीरू भैया’ का निधन वास्तव में त्याग, तपस्या, कर्मठता और सादगी के एक युग का अवसान जैसा ही है। व्यास जी का संपूर्ण जीवन न केवल समाजसेवा को समर्पित रहा, अपितु देहावसान के उपरांत उनका शरीर भी समाज के काम आएगा। अंतिम संस्कार के रूप में ‘देहदान’ का निर्णय वैसा ही है जैसे ऋषि दधीचि ने अपना अस्थि तक दान कर दिया था।’

‘निष्कलंक, निष्पाप, स्वयंसेवक स्व. व्यास जी की सरलता हम राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए भी पाथेय है। उनकी सादगी ऐसी थी कि सांसद रहते हुए भी रेल आरक्षण कराने वे स्वयं टिकट काउंटर पर कतार में खड़े हो जाते थे। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत व्यास जी को सदस्य बनाने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा जी स्वयं उनके आवास पहुंचे थे, तब ही अंतिम बार शीरू भैया से मिलना हुआ था। उनका समूचा जीवन संदेश की तरह रहा। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर, उनके मार्ग का अनुसरण कर ही हम उनकी स्मृति को अक्षुण्ण रख सकते हैं। विनम्र श्रद्धांजलि। सादर प्रणाम।’

वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल जी और भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भी पूर्व राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य श्रीयुत् श्रीगोपाल जी व्यास के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और इस कठिन समय में परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें सांत्वना दी।

Latest news

नया मुख्य सचिव अभी नहीं, अमिताभ जैन का सेवा विस्तार, केंद्र सरकार ने लगाई मुहर

सेवा विस्तार पर कार्यरत बनने वाले प्रदेश के पहले मुख्य सचिव होंगे अमिताभ...

राजीव भवन में NSUI बैठक के दौरान PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में...
- Advertisement -

बैकुंठपुर में बड़े उत्साह से सुनी गई मोदी जी की 123वीं ‘मन की बात’

बैकुंठपुर (कोरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 123वीं ‘मन की...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!