Sunday, April 20, 2025
हमारे राज्य किसानों की धान खरीदी में आ रही समस्याओं को...

किसानों की धान खरीदी में आ रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने 10 दिसंबर को प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन करने का किया ऐलान

-

रायपुर । किसानों की धान खरीदी में आ रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने 10 दिसंबर को प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, वरिष्ठ नेता रविंद्र चौबे और सत्यनारायण शर्मा ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर तीखा हमला बोला।

धान खरीदी में अव्यवस्था की शिकायतें
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रदेश के धान खरीदी केंद्रों पर बारदाने की कमी, टोकन प्रक्रिया में गड़बड़ी और फटे हुए बारदाने जैसी समस्याओं के कारण किसान परेशान हैं। 50% पुराने बारदाने उपलब्ध ही नहीं हैं। फटे हुए बारदानों का उपयोग किसानों के लिए मुश्किल हो रहा है। किसानों को धान बेचने के लिए 7-10 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। कई किसानों को समय पर टोकन नहीं मिल पा रहा। संग्रहण केंद्रों में धान के उठाव की धीमी प्रक्रिया से खरीदी प्रभावित हो रही है।

धान की कीमत और भुगतान का मुद्दा
दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल में एकमुश्त भुगतान का वादा किया था, लेकिन किसानों को केवल 2300 रुपये ही दिए जा रहे हैं। कांग्रेस ने 3217 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान की मांग की है, जिसमें 117 रुपये की बढ़ोतरी शामिल है। धान बेचने के बावजूद किसानों को हफ्तों तक पैसा नहीं मिल रहा।

अन्य समस्याएं और मांगें
पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि सरकार का 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य असंभव नजर आ रहा है। उन्होंने मांग की धान खरीदी की समय सीमा 15 दिन बढ़ाई जाए। बड़े और मध्यम किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाए। टोकन प्रणाली में सुधार किया जाए। बीज उत्पादक किसानों का धान भी खरीदा जाए।

10 दिसंबर को होगा व्यापक प्रदर्शन
कांग्रेस पार्टी ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर आयोजित धरनों में पार्टी कार्यकर्ता, किसान और नेता शामिल होंगे। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Latest news

- Advertisement -

राजधानी के सभी वार्डों में खुलेंगे महतारी सिलाई केंद्र, सांसद बृजमोहन ने दिए निर्देश

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

21 को बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव

मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने लिया बैठक

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!