Monday, April 21, 2025
बड़ी खबर साल 2025 में टाटा मोटर्स की नई कारों का...

साल 2025 में टाटा मोटर्स की नई कारों का होगा दीदार, हैरियर ईवी और सिएरा ईवी से महिंद्रा को मिलेगा जवाब

-

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स आने वाले साल 2025 में भारतीय बाजार में कई नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस साल कंपनी अपने ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों वेरिएंट्स में नई गाड़ियों की पेशकश करने जा रही है। इनमें लोकप्रिय मॉडल्स के फेसलिफ्ट वर्जन से लेकर कुछ नई इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल होंगी। खासकर, टाटा सिएरा और टाटा हैरियर ईवी जैसे मॉडल्स का लम्बे समय से इंतजार किया जा रहा है।

टाटा पंच फेसलिफ्ट-टाटा पंच फेसलिफ्ट 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत लगभग ₹6.50 लाख एक्स-शोरूम हो सकती है। पंच के इस नए वर्जन में इलेक्ट्रिक पंच जैसा ही अपडेट देखने को मिल सकता है, जिसमें बाहरी डिजाइन और इंटीरियर्स में बदलाव के साथ-साथ नए फीचर्स भी जोड़े जाएंगे।

टाटा सिएरा (ICE और EV वर्जन)-टाटा सिएरा को जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में अनवील किया जा सकता है। इस आइकॉनिक एसयूवी के लॉन्च का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। सिएरा को आईसीई (Internal Combustion Engine) और ईवी (Electric Vehicle) दोनों वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इसकी अनुमानित कीमत ₹23-25 लाख के आसपास हो सकती है।

टाटा हैरियर ईवी-टाटा हैरियर ईवी का 2025 में लॉन्च होना तय माना जा रहा है, जिसकी कीमत ₹25 लाख तक हो सकती है। यह कार डिजाइन में मौजूदा हैरियर जैसी ही होगी, लेकिन इसमें डुअल-मोटर सेटअप और ऑल-व्हील ड्राइव जैसे फीचर्स हो सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में एक बार चार्ज करने पर 450-550 किलोमीटर की रेंज मिलने की संभावना है।

हैरियर और सफारी के पेट्रोल वेरिएंट्स-टाटा मोटर्स के लिए बड़ी खबर यह है कि साल 2025 में एसयूवी लवर्स को हैरियर और सफारी के पेट्रोल वेरिएंट्स का तोहफा मिल सकता है। इन दोनों एसयूवी में टाटा का नया 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगाया जाएगा, जो 170 पीएस की पावर और 280 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करेगा। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ उपलब्ध होगा।

टाटा टियागो और टिगोर फेसलिफ्ट-टाटा टियागो और टिगोर के फेसलिफ्ट वर्जन को भी 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों कारों को लगभग 4 साल बाद बड़ा अपडेट मिल सकता है। नए वर्जन में इनकी डिजाइन, इंटीरियर्स और फीचर्स में सुधार किया जाएगा। इन दोनों मॉडल्स के फेसलिफ्ट वर्जन का इंतजार बहुत समय से किया जा रहा है, और टाटा इसे नई तकनीक और स्टाइल के साथ बाजार में पेश कर सकता है। 2025 में टाटा मोटर्स की कारों की लॉन्च लिस्ट काफ़ी दिलचस्प होने वाली है, जिसमें एसयूवी, हैचबैक और सेडान जैसे विभिन्न सेगमेंट्स के मॉडल्स शामिल होंगे।

Latest news

- Advertisement -

कांदूल में अवैध गैस रिफिलिंग करते दो आरोपी गिरफ्तार

एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस की...

राजधानी के सभी वार्डों में खुलेंगे महतारी सिलाई केंद्र, सांसद बृजमोहन ने दिए निर्देश

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!