Advertisement Carousel

निरीक्षक ने सर्विस रिवाल्वर से की आत्महत्या, पुलिस मुख्यालय के अंदर उठाया खौफनाक कदम…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस के एक निरीक्षक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आत्महत्या करने वाले निरीक्षक का नाम अशोक सिंह बताया जा रहा है, जो मूल रूप से दुर्ग जिले के रहने वाले थे।

बता दें कि यह मामला नवा रायपुर के राखी थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक निरीक्षक 22वीं बटालियन में पदस्थ थे। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह घटना पुलिस महकमे के भीतर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पुलिस के अनुसार, निरीक्षक अशोक सिंह ने अपने कार्यालय में ही सर्विस रिवॉल्वर का इस्तेमाल करते हुए खुद पर गोली चलाई। गोली लगने के तुरंत बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे पुलिस विभाग को स्तब्ध कर दिया है।

error: Content is protected !!