Friday, May 2, 2025
हमारे राज्य पटना विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करें -...

पटना विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करें – अध्यक्ष प्रत्याशी गायत्री सिंह

-


बैकुंठपुर – नगर पंचायत पटना चुनाव में भाजपा ने नगर में भव्य रैली निकालते हुए अपने अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी गायत्री सिंह सहित 15 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन फार्म भरे। रैली में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं की भागीदारी ने नगर का माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया। भव्य रैली की शुरुआत हनुमान मंदिर प्रांगण से पूजा अर्चना कर नगर के प्रमुख चौक से होकर नगर पंचायत पटना पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के नामांकन जमा किया।

इस अवसर पर त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी कृष्णबिहारी जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, नगर पंचयात चुनाव प्रभारी पंकज गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, लक्ष्मण राजवाड़े,जिला महामंत्री विनोद साहू, नपाध्यक्ष अरुण जायसवाल, नपा उपाध्याय राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, कपिल जायसवाल, अनिल खटीक उपस्थित रहें।


त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी कृष्णबिहारी जायसवाल कहा ग्राम पंचयात से अपग्रेड होकर नगर पंचायत बने पटना का यह पहला चुनाव है, नगर पंचायत पटना में कुल 15 वार्ड है, जहां इस बार पार्षद और अध्यक्ष को सीधे जनता चुनेगी। और भाजपा की सरकार में पटना के विकास के लिए अपार संभावनाएं है, साथ ही जनता से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की आह्वान किया।


जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं के दम पर हम पटना नगर पंचायत मे अध्यक्ष पद सहित सभी 15 वार्डो में बड़ी जीत के साथ जीत दर्ज करेंगे। भाजपा की सरकार मे विकास की अनेक संभावना है। पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर गुप्ता ने कहा सभी प्रत्याशी अपने अपने वार्ड के तैयारी मे जुट जाए और भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने मे अपना महती भूमिका निर्वहन करें।


नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी गायत्री सिंह ने कहा कि, पटना विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करना है, राज्य सरकार महिलाओं,युवाओं और गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध रही है।


जिला उपाध्याय रविशंकर शर्मा एवं नगर पंचायत चुनाव प्रभारी पंकज गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर दीपा विश्वकर्मा, रितेश सिंह, अनिरुद्ध ठाकुर, शंकर सोनी, भरवर लाल कुर्रे, विष्णु साहू, गणेश यादव, रूपचंद गुप्ता, दिनेश चक्रधारी, सोना लाल राजवाड़े, रामशंकर साहू,
सभी पार्षद प्रत्याशी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Latest news

बिलासपुर पुलिस ने नशीले पदार्थ व हथियारों के साथ शातिर अपराधी को दबोचा

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों...
- Advertisement -

सीएम साय से नक्सल हिंसा पीड़ितों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

बस्तर को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध...

“ऐतिहासिक अन्यायों को सुधारने का साहस और संकल्प है मोदी जी में”: वक्फ विधेयक पर रायपुर में बोले डॉ. जितेंद्र सिंह

रायपुर, 1 मई:केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!