Thursday, February 20, 2025
बड़ी खबर कांग्रेस लगातार शून्य की ओर बढ़ रही है :...

कांग्रेस लगातार शून्य की ओर बढ़ रही है : DCM अरुण साव

-

नगरीय निकायों में सकारात्मक मतदान से भाजपा के ऐतिहासिक जीत हुई – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

गाँवों में भी भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण, हमारे कार्यकर्ता पंचायत चुनावों में भी बड़ी संख्या में जीतकर आएंगे : साव

दिल्ली में कांग्रेस शून्य पर रही है, छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में भी शून्य पर रही, कांग्रेस लगातार शून्य की ओर बढ़ रही है : साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशभर के नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत को भाजपा की सकारात्मक जीत बताते हुए कहा है कि निकाय चुनावों में हम अपने कार्यों को लेकर जनता के बीच पहुँचे थे और जनता-जनार्दन के साथ-साथ हमें भी अपने कार्यों पर पूरा भरोसा है और यही विश्वास भाजपा के पक्ष में सकारात्मक मतदान का आधार बना। श्री साव ने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचण्ड जीत को “ईवीएम की जीत” बताना कांग्रेस द्वारा जनता और उनके जनादेश का अपमान है । श्री साव ने कांग्रेस पर करारा कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस शून्य पर रही है, छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में भी शून्य पर रही। कांग्रेस लगातार शून्य की ओर बढ़ रही है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सोमवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त और अंतर के साथ जिताया है, 49 में से 35 नगरपालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में से 81 नगर पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। पिछले 13-14 महीनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को तेजी से पूरा करने का काम किया। नगरीय निकाय क्षेत्रों में तेजी से लगातार विकास के काम किए। 7,500 करोड़ रुपए की राशि नगर निकायों को जारी की। जनसमस्या निवारण पखवाड़े का आयोजन किया। स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया और अनुकम्पा नियुक्ति के काफी समय से लम्बित प्रकरणों का निपटारा किया। हमारे कामों पर जनता ने अपने विश्वास की मुहर लगाई है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मोदी गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के 25 लाख किसानों का प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रु. प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा और समर्थन मूल्य के साथ-साथ अंतर की राशि के एकमुश्त भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की। 12 लाख किसानों को दो साल के बकाया बोनस का एकमुश्त भुगतान कृषक उन्नति योजना के तहत किया। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वन्दन योजना के तहत हर माह 1,000 हजार रुपए सीधे जमा हो रहे हैं। 13 लाख तेन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 रु. से बढ़ी हुई दर की 5500 रुपए राशि व बोनस का भुगतान किया। इसी प्रकार 5.62 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रु. सालाना दे रहे हैं। ऐसे अनेक कामों के कारण आज प्रदेश की जनता में भाजपा के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 46 प्रतिशत से अधिक वोट मिला, लोकसभा चुनाव में 52 प्रतिशत से अधिक वोट मिला, और अब नगरीय निकाय के चुनावों में भाजपा को 55.41 प्रतिशत वोट मिला है। लगातार भाजपा का जनाधार बढ़ता ही चला जा रहा है। निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने “अटल विश्वास पत्र” जारी कर विकास का विजन और रोडमैप प्रस्तुत किया। उसके आधार पर इतनी बड़ी सफलता भाजपा को मिली है। श्री साव ने तीन चरणों में होने जा रहे त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के सोमवार से शुरू मतदान की चर्चा करते हुए कहा कि कहा कि सोमवार को पहले चरण में 27,210 पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ है। श्री साव ने कहा कि अभी गाँवों में लोकतंत्र का उत्सवी वातावरण देखते ही बन रहा है! प्रत्यासी और उनके समर्थक रैली की शक्ल में घूम-घूमकर सतत जनसम्पर्क कर रहे हैं। गाँवों में भी भाजपा समर्थित पंच, सरपंच, जनपद व जिला पंचायत सदस्यों के रूप में भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जीतकर आ रहे हैं। प्रदेश में जो विष्णु का सुशासन है, वह पूरे प्रदेश में दिखाई पड़ रहा है और निश्चित रूप से पंचायतों का परिणाम भी भाजपा के अनुकूल रहेगा।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास को लेकर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पाँच साल तक गाँवों की जनता ने यंत्रणा भोगी थी, विकास अवरुद्ध हुआ था। भाजपा की सरकार बनने के बाद आज 8 लाख से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त मिल गई है, 2 लाख हितग्राहियों के मकान बनकर पूरे हो गए हैं और उनका गृह-प्रवेश भी हमने कराया है। गाँवों के अवरुद्ध विकास को तेज गति मिली है. गाँवों में महतारी सदन बना रहे हैं। इसलिए आज गाँवों में भी भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण है और भाजपा कार्यकर्ता पंचायत चुनावों में भी बड़ी संख्या में जीतकर आएंगे और गाँवों के विकास आगे बढ़ाएंगे।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, सुरेंद्र पाटनी व पैनलिस्ट डॉ. किरण बघेल की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news

कचारगढ़ की रहस्यमयी गुफाएं: जहां छिपा है 5000 साल पुराना इतिहास!

अगर आप रहस्यमयी गुफाओं, रोमांचक कहानियों और आदिवासी संस्कृति के अनूठे संगम...

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: दो सब-इंजीनियर निलंबित, तीन अधिकारियों पर जांच के आदेश

रायपुर। नगर निगम क्षेत्र में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला सामने...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की आहट – नए चेहरों से होगी ‘सर्जरी’ या फिर वही पुराना इलाज?

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लगातार हार के बाद अब संगठन में बदलाव की...

पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के खिलाफ हुई शिकायत, सबूत भी सौपें गए

रायपुर। रायपुर उत्तर के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी रहे कामरान अंसारी और राधे श्याम...
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में अब 24×7 खुलेगी दुकानें, व्यापारियों में जश्न का माहौल!

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब प्रदेश में दुकानों...

दलदल सिवनी दया नगर में आवारा कुत्तों का आतंक, 5 वर्षीय मासूम पर हमला

रायपुर: शहर के दलदल सिवनी दया नगर, आर्मी चौक क्षेत्र में आवारा...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!