Tuesday, July 1, 2025
बड़ी खबर आदित्य फार्म हाउस में अवैध हुक्का बार, आयोजक गिरफ्तार,...

आदित्य फार्म हाउस में अवैध हुक्का बार, आयोजक गिरफ्तार, संचालक फरार

-



रायपुर, 6 मई। थाना तेलीबांधा क्षेत्र स्थित आदित्य फार्म हाउस में आयोजित पार्टी के दौरान अवैध रूप से हुक्का पिलाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से पार्टी आयोजक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फार्म हाउस संचालक फरार हो गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि फार्म हाउस में पार्टी के नाम पर हुक्का बार चलाया जा रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह पैकरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां हुक्का पॉट के साथ पार्टी चलती मिली। पार्टी आयोजक विकास सिंह बरोई (उम्र 42 वर्ष, निवासी 227/K RBC, कोलकाता) को पुलिस ने रंगे हाथों हुक्का पीते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि फार्म हाउस के संचालक की अनुमति से ही बर्थडे पार्टी में हुक्का पिलाया जा रहा था।

मौके से 9 नग हुक्का सेट, फ्लेवर सहित, जब्त किए गए। फार्म हाउस संचालक पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने विकास सिंह बरोई के विरुद्ध तथा फरार संचालक के विरुद्ध कोटपा एक्ट 2003 की धारा 4 व 21(1) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि फार्म हाउस में तंबाकू उत्पादों का अवैध व्यापार कर सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरे में डाला गया, जिस पर सख्त कार्रवाई की गई है। फरार संचालक की तलाश जारी है।


Latest news

राज्यपाल ने दी थी विदाई की शुभकामनाएं, कुछ घंटे बाद मिला एक्सटेंशन का आदेश ?

मुख्य सचिव को सेवा विस्तार पर मुहर - लेकिन ‘राजभवन’ रहा अंधेरे में! पूरे...

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!