Sunday, June 29, 2025
बड़ी खबर भारत दुनिया का सबसे विकसित देश बनेगा, मोदी सरकार...

भारत दुनिया का सबसे विकसित देश बनेगा, मोदी सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचेंगी: बृजमोहन अग्रवाल

-



धर्मांतरण पर कड़ा रुख, योग और वैदिक शिक्षा को शिक्षा व्यवस्था में शामिल करने की बात

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत भाजपा एकात्म परिसर में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब विश्व का नेतृत्व करेगा और आने वाले समय में दुनिया का सबसे विकसित देश बनेगा।”

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँची हैं। संकल्प से सिद्धि अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे और कांग्रेस शासन की विफलताओं को भी उजागर करेंगे।

धर्मांतरण पर सख्त चेतावनी
सांसद अग्रवाल ने प्रेस से चर्चा करते हुए अवैध धर्मांतरण पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि “जो लोग अवैधानिक तरीके से धर्मांतरण करते हैं या करवाते हैं, वे सचेत हो जाएं। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई होगी और प्रदेश में कठोर कानून बनाया जाएगा।”

योग और वैदिक शिक्षा को मिलेगा स्थान
उन्होंने यह भी बताया कि योग, सनातन संस्कृति और वैदिक शिक्षा को आने वाले समय में स्कूली शिक्षा में शामिल किया जाएगा, जिससे आधुनिक भारत के निर्माण को मजबूती मिलेगी।

योग दिवस और बलिदान दिवस पर विशेष आयोजन
बैठक में बताया गया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रदेशभर के सभी मंडलों में बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। वहीं 23 जून को भाजपा के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस हर जिले में बूथ स्तर तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि “मोदी सरकार ने डॉ. मुखर्जी के उस सपने को साकार किया है, जिसमें कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात थी।”

इमरजेंसी पर कांग्रेस पर निशाना
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज से 50 साल पहले कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। प्रेस पर सेंसरशिप लागू की गई थी और विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया था।

2047 तक विकसित भारत का संकल्प
उन्होंने कहा कि “अब गांव-गांव, गली-गली विकसित भारत का सपना साकार करना है। आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा। हम सब मिलकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे।”

बैठक में शामिल हुए कई प्रमुख नेता
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व सांसद चंद्रशेखर साहू, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, इंद्रकुमार साहू, अशोक बजाज, जिलाध्यक्ष श्याम नारंग, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news

- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!