Advertisement Carousel

कोरिया पहुँची सैनिक सम्मान यात्रा, महिला मोर्चा ने वीर जवानों को बाँधी राखी


बैकुंठपुर | 30 जुलाई
‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र 2025’ के अंतर्गत मंगलवार को सैनिक सम्मान यात्रा कोरिया ज़िले के बैकुंठपुर पहुँची। इस अवसर पर भाजपा कोरिया महिला मोर्चा द्वारा यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की सदस्यों ने सैनिकों की कलाइयों पर राखी बाँधकर देश की सेवा में समर्पित वीर जवानों को सम्मानित किया। इस पहल के माध्यम से रक्षा बंधन पर्व को सैनिकों के समर्पण और देशभक्ति से जोड़ा गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला शिक्षा अधिकारी, भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, तीरथ राजवाड़े, शारदा गुप्ता, अनिल खटिक, मनोज साहू, सुरेश राजवाड़े, बलबीर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष नमिता शिवहरे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनीता तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, महिला मोर्चा महामंत्री संगीता गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता यादव, रेनू सिंह, मंजू जिवनानी, उर्मिला सिंह, साक्षी सिंह राजपूत, प्रियंका सिंह, कविता यादव, ममता कुशवाहा, गीता गिरी, बीके रेखा ब्रह्माकुमारी, सरून निशा, रितु गुप्ता, सविता मिश्रा, सविता सिंह सहित स्काउट गाइड की बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अब तक इस अभियान के अंतर्गत देशभर के 15 लाख 71 हजार सैनिकों को ‘सिपाही-रक्षासूत्र’ समर्पित किए जा चुके हैं। इस वर्ष का लक्ष्य 21 लाख सिपाही-रक्षासूत्र भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना के वीर जवानों तक पहुँचाना है।


error: Content is protected !!