** साइंस कालेज मैदान में होगा छत्तीसगढ़ के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा महासम्मलेन
** छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों की सरकार बनाने मिशन ‘‘साथ दो’’ (72) अभियान का होगा आगाज़
** पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता धर्मजीत सिंह होंगे महासम्मेलन के संयोजक
** कोर कमेटी के बैठक में शेष सीटों के प्रत्याशियों पर चर्चा
** चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन होगी अगली सूची जारी
रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मीडिया चेयरमेन इकबाल अहमद रिजवी ने कहा कि पार्टी की कोर कमेटी की अहम बैठक आज पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी की अध्यक्षता में सिविल लाइन्स स्थित उनके आवास में संपन्न हुई जिसमें पार्टी हित में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री व पार्टी संस्थापक अध्यक्ष अजीत जोगी के 72 वें जन्म दिवस के अवसर पर आगामी दिनांक 29 अप्रेल 2018 को राजधानी साइंस काॅलेज मैदान में “पन्ना मितान कार्यकर्ता महासम्मेलन” का आयोजन किया जाना तय किया गया। 29 अप्रैल को आयोजीत इस महासम्मेलन में श्री जोगी के द्वारा छत्तीसगढ़ में अगली सरकार छत्तीसगढ़ियों की सरकार, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की सरकार बनाने “मिशन साथ दो (72)” का प्रण लिया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के प्रत्येक मतदान केंद्र से आए पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे।
महासम्मेलन के संयोजक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मजीत सिंह होंगे। इसके अतिरिक्त कोर कमेटी में विभिन्न सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा की गयी तथा यह निर्णय लिया गया कि प्रत्याशियों की अगली सूची पवित्र पर्व नवरात्र के प्रथम दिन पार्टी के महामंत्री अब्दुल हमीद हयात जी के द्वारा जारी की जायेगी।
कोर कमेटी की बैठक में प्रमुख रूप से पार्टी सुप्रीमों अजीत जोगी, विधायक अमित जोगी, धर्मजीत सिंह, विधायक आर0 के0 राॅय, विधायक सियाराम कौशिक, महामंत्री अब्दुल हमीद हयात, योगेश तिवारी, डॉक्टर हरिदास भारद्वाज, श्रीमती पद्मा वर्मा, द्वारिका साहू आदि सम्मानीय सदस्यगण उपस्थित थे।
