Advertisement Carousel

2 अप्रैल से कांग्रेस के विधानसभावार संकल्प शिविर, पी.एल. पुनिया सहित सभी वरिष्ठ नेता होंगे संकल्प शिविर शामिल

रायपुर / कांग्रेस ने मतदान केन्द्र स्तर के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिये सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में संकल्प शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। 2 अप्रेल, 3 अप्रैल और 4 अप्रेल को बिलासपुर संभाग की दस विधानसभा सीटों में संकल्प प्रशिक्षण शिविर होने जा रहे है। 

छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया संकल्प शिविर में विशेष रूप से शामिल होने के लिये 01 अप्रैल 2018 रविवार को दोपहर 02.15 बजे इंडिगों की नियमित विमान सेवा द्वारा नई दिल्ली से रायपुर पहुंच रहे है। शाम 04.00 बजे सर्किट हाउस रायपुर से बिलासपुर के लिये रवाना होगे। छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 02 अप्रैल 2018 सोमवार को सुबह 10.30 बजे बिलासपुर से बिल्हा जाकर बिल्का के मंडी प्रांगण में संकल्प शिविर कार्यक्रम में भाग लेंगे। छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 2 अप्रैल को ही रात्रि 07.40 बजे इंडिगों की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के रवाना होंगे। 

संकल्प शिविरों का कार्यक्रम

दिनांक 02.04.2018 सोमवार बिलासपुर, बिल्हा, रायगढ़।
दिनांक 03.04.2018 मंगलवार सारंगगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली।
दिनांक 04.04.2018 बुधवार मस्तुरी, अकलतरा, पाली-तानाखार, लैलूंगा।

संकल्प शिविरों में शामिल होने वाले नेतागण

दिनांक 02.04.2018 सोमवार को बिलासपुर विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री मो. अकबर, बिल्हा विधानसभा में छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, डॉ. पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरणदास महंत, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व कांग्रेस विधायक दल के नेता रविन्द्र चौबे, रायगढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अरूण उरांव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा।

दिनांक 03.04.2018 मंगलवार को सारंगढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अरूण उरांव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, जांजगीर-चांपा विधानसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरणदास महंत, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व कांग्रेस विधायक दल के नेता रविन्द्र चौबे, मुंगेली विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री मो. अकबर।

दिनांक 04.04.2018 बुधवार को मस्तूरी विधानसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व कांग्रेस विधायक दल के नेता रविन्द्र चौबे, अकलतरा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री मो. अकबर, पाली तानाखार विधानसभा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरणदास महंत, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उईके, लैलूंगा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अरूण उरांव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा।

error: Content is protected !!