कोंडागाँव से सुनील यादव — भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश ब्यापी जनसम्पर्क पदयात्रा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी का कारवां नान अध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी के नेतृत्व में शहर के आलबेड़ा पारा, फारेस्ट कॉलोनी,अम्बेडकर वार्ड व अस्पताल वार्ड पहुँचा।
नान अध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आपके शहर में जो प्रधानमंत्री आवास, पानी के लिए पाईप लाइन बिछाई जा रही है, सड़क, नाली, पुलिया, भवन, स्कूल, आश्रम, छात्रावास बन रहे हैं वो प्रदेश की भाजपा सरकार की देन है।

आज शहर के गरीब मध्यम वर्गीय परिवार की चिंता करने वाले डॉ रमन सिंह की सरकार है। हमारी सरकार सभी वर्गों के विकास के लिये लगातार कार्य कर रही है। हम आपके हक़ के लिए लड़ते रहे हैं आज आपको उसका हक मिल रहा है। नान अध्यक्ष ने बताया कि 219 परिवारों को उज्जवला योजना का लाभ मिलेगा। जून तक सभी घरों में बिजली की सुविधाएं मिल जाएगी।
जन सम्पर्क यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज जैन, मंडल महामंत्री संजय मोदी, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री चंदन साहू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री संतोष पात्रे, प्रवीण जैन, मनीष साहू, प्रतोष त्रिपाठी, अंकित शर्मा, शाहिद अंसारी, प्रदीप साहू, दिलावर कपाड़िया, नितिन, सुनील कोर्राम, सलीम मेमन, भावेश आचार्य, देवेंद्र मौर्य, निर्मला बनेला, इंद्रा राव, बसन्ती ठाकुर, संगीता सोरी, निर्मला देवांगन, सुनीता राव, रूपा साह रुक्मणी सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोस्थो के पदाधिकारीगण और कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
