Advertisement Carousel

​नान अध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने हनुमान जयंती पर गुहा बोरण्ड में किया हनुमान मंदिर का लोकार्पण​

कोंडागाँव से सुनील यादव —-हनुमान जयंती पर नान अध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी ने माकड़ी विख. के ग्राम गुहा बोरण्ड में हनुमान मंदिर का किया लोकार्पण। इस अवसर पर नान अध्यक्ष ने हनुमान जी के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के सर्वोत्तम सेवक, सखा, सचिव और भक्त श्री हनुमान थे। जहां भी श्रीराम की आराधना होती है, हनुमान का स्मरण अपने आप हो आता है। वे सद्गुणों के भंडार थे। उनकी पूजा पूरे भारत और दुनिया के अनेक देशों में इतने अलग-अलग तरीकों से की जाती है कि उन्हें ‘जन देवता’ की संज्ञा दी जा सकती है।

छत्रपति शिवाजी के स्वराज्य निर्माण की विस्तृत लेकिन गहरी नींव रखने के लिए उनके गुरु समर्थ श्री रामदास द्वारा गांव-गांव में अनगढ़े पत्थरों को सिन्दूर लगाकर श्री हनुमान के रूप में उनकी प्राण-प्रतिष्ठा की गई। आज से 300 से ज्यादा वर्षों पहले यह महान राष्ट्रीय उपक्रम किया गया।

इस लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वाल कुँअर प्रधान, महेश नेताम, अर्जुन प्रधान, विकास दुआ, निर्मिला बुनेला, इंद्रा सोरी व बड़ी संख्या में भक्त गण उपस्थित थे

error: Content is protected !!