** संत शिरोमणि पीपाजी महाराज के ग्रामीणों ने दर्शन कर पुष्प वर्षा कर ग्रामीणों ने गांव में सुख शांति की कामना की…
✍रिपोर्ट – उगम पवार
जैसलमेर / संत शिरोमणि पीपा महाराज की 695वी जयंती पीपा क्षत्रिय सेवा संस्था लाठी दर्जी समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जयंती की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया व भोग – प्रसाद का आयोजन किया गया।
इस दौरान भजन संध्या में मोहन नाथ ओढानिया, कीशन भारती लाठी ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थित भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। संत शिरोमणि पीपाजी महाराज की व्याख्यता पीपा क्षत्रिय समाज के बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा संत शिरोमणि पीपा जी महाराज महान संत रामानंदाचार्य के 11 शिष्यों में से एक से शिष्य थे संत शिरोमणि पीपाजी महाराज ने गुरु रामानंदाचार्य के निर्देशानुसार सर्व समाज में धर्म की अलख जगा लोगों में धर्म की भावना को उर्जावान किया व संत शिरोमणि पीपा जी महाराज ने भगत नरसिंह जो मोह माया के जाल में फंसे को संत शिरोमणी पीपाजी महाराज ने धर्म-कर्म की भावनाओं का भक्त नरसिंह को भगवान के प्रति जागृत किया। ऐसे महान संत शिरोमणि पीपाजी महाराज को नमन।
पीपा क्षत्रिय सेवा संस्थान के अध्यक्ष नेमिचंद दर्जी ने बताया कि संत शिरोमणि पीपा महाराज की जयंती हर साल की तरह धूमधाम से मनाई गई तथा शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा दर्जी पाड़ा, महाजन पाड़ा सुथार पाड़ा मेगवंशि पाड़ा व बस स्टैंड चौराहे से निकलती हुई गांव की विभिन्न गली और मोहल्ला से निकाली गई। संत शिरोमणि पीपाजी महाराज के ग्रामीणों ने दर्शन किए व पुष्प बरसाए गांव के ग्रामीणों द्वारा वह महिलाओं द्वारा पीपाजी महाराज के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में दर्जी समाज के पीपा क्षत्रिय सेवा संस्था के अध्यक्ष नेमीचंद दर्जी, सेवा संस्था के कार्यकर्ता चेनाराम, भेराराम, सोनाराम, बाबूराम, गिरधारीराम, देवी लाल, दीपक, अशोक पवार, कन्यालाल, उगम पवार, गोपीलाल, ओम प्रकाश, चंपालाल, स्वरूप, धर्मेंद्र, गोविंद पवार, अगराराम, राजमल व पीपा क्षत्रिय समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
