Advertisement Carousel

कांग्रेस कल करेगी सांसद व स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन

कोरिया – बैकुन्ठपुर / ब्लाक कांग्रेस कमेटी बैकुन्ठपुर के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ की बालिकाओ के अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर कोरबा के सांसद बंशीलाल महतो व जिले में 155 नवजात बच्चो के मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर का पुतला दहन कार्यक्रम व आमसभा का आयोजन कांग्रेस द्वारा कल 12 अक्टूबर को स्थानीय घड़ी चौक में किया गया है। जिसमें सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो से उपस्थ्ति होने का आग्रह किया है।

ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की रमन सरकार ने प्रदेश के किसान भाईयो के साथ छल किया है। उन्होने कहा कि भाजपा नें अपने घोषणा पत्र में किसानो को बोनस देने की बात कही थी। लेकिन उन्होने 3 साल किसानो को बोनस नही दिया। अब जबकि चुनाव में लगभग 1 वर्ष शेश है तब रमन सरकार को किसानो की याद आ रही है। बोनस तिहार के नाम पर किसानो को भ्रमित कर केवल एक साल का बोनस देकर उनको मूर्ख बनाया जा रहा है। कांग्रेस की मांग है कि किसानो को पूरे 4 साल का एक साथ बोनस प्रदान किया जाए। उन्होने कहा कि एक-एक जिले में बोनस तिहार के नाम पर करोड़ो रूपए व्यय किए जा रहे है। जबकि उसी पैसो से किसानो को बकाया बोनस की राषि दी जा सकती थी। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि केवल बैकुन्ठपर में ही बोनस तिहार के नाम पर लगभग 27 लाख का डोम लगाया गया। गाड़ी भर-भर कर किसानो को कार्यक्रम स्थल पर बोनस मिलेगा कह कर लाया गया। जहां उन्हे खाना तो दूर पानी तक नही मिला। कांग्रेस पार्टी किसानो के हित के लिए लड़ते रहेगी।

error: Content is protected !!