Advertisement Carousel

भूमि पट्टा, चरचा से कटघोरी मार्ग निर्माण सहित क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के निराकरण हेतु CM रमन से मुलाकात

कोरिया / गत दिवस अटल विकास यात्रा के तहत नगर पालिका शिवपुर चरचा क्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को ज्ञापन प्रस्तुत कर बसंतराय पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवपुर चरचा ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों को भूमि का पट्टा दिलाने, चरचा से कटघोरी मार्ग का निर्माण करने व क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के निराकरण की मांग की है।

ज्ञापन में बसंतराय ने उल्लेखित किया कि स्थानीय चरचा कॉलरी प्रबंधन द्वारा राज्य शासन से लीज में ली गई भूमि अंतर्गत रूपनगर गुटरी दफ्फाई टीना दफाई, बांध पारा टिप्पलर दफाई सहित कई अन्य जगहों में हजारों की संख्या में विगत चालीस पचास वर्षों से अति गरीब परिवार झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं व गरीबी रेखा अंतर्गत जीवन यापन करते हैं यह गरीब परिवार जिस भूमि में रहते हैं। वह भूमि एसईसीएल चरचा कॉलरी प्रबंधन के लिए पूरी तरह अनुपयोगी है इस भूमि से किसी भी प्रकार का कोयला उत्पादन प्रभावित नहीं होता है व जमीन एसईसीएल के लिए पूरी तरह से अनुपयोगी है इस भूमि का पट्टा इसमें रहने वाले गरीब परिवारों को मिल जाए तो वे भी केंद्र शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले सकेंगे और उन्हें भी एक छत नसीब हो सकेगी।

पूर्व में छत्तीसगढ़ शासन यह आदेश पारित कर निर्धारित किया था कि एसईसीएल द्वारा लीज में ली गई भूमि जो अनुपयोगी हो वह राज्य शासन वापस ले सकती है। बसंतराय ने चरचा से कटघोड़ी तक आवागमन को सुलभ बनाने हेतु पूर्व में चरचा कॉलरी प्रबंधन द्वारा अर्ध निर्मित चरचा कटोरी पहुंच मार्ग के निर्माण को पूरा करने की मांग की इस सड़क के बन जाने से रामगढ़ – सोनहत – कटघोड़ी आदि जगहों में रहने वाले लोग चरचा होते हुए मनेंद्रगढ़ का सफर बहुत ही आसानी से कर सकेंगे। साथ ही चरचा कॉलरी से प्रतिदिन कटघोरी सॉफ्ट मैं ड्यूटी जाने वाले कर्मचारियों के आने जाने में समय की बचत भी होगी व एसईसीएल को भी लाभ होगा। इस सड़क के बन जाने से चरचा का भविष्य भी स्थाई हो सकेगा।

error: Content is protected !!