Advertisement Carousel

टाईगर रिजर्व क्षेत्र क्षेत्र में 5 आरोपियों से दो तेन्दुआ के खाल जब्त

टाईगर रिजर्व क्षेत्र में वन्य प्राणी व कीमती जंगल बिल्कुल सुरक्षित नही, उठे सवाल

गरियाबंद मैनपुर / लंबे समय बाद तेन्दुआ के दो खाल के साथ वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा दर्ज कर कार्यवाही करते जेल दाखिल किया गया है।


ज्ञात हो कि उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार जंगलों की अवैध कटाई के साथ ही वन्य प्राणियों के खाल की तस्करी के मामले सामने आ रहे है, एक तरह से क्षेत्र के जंगल में न तो वन्य प्राणी सुरक्षित नजर आ रहे है और न ही कीमती जंगल जिससे क्षेत्र की जनता में कई सवाल के साथ यह चर्चा का विषय बनता जा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 27 जनवरी को गोपनीय सूत्रों से पता चला कि 05 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 02 मोटर सायकिल में लाल रंग की प्लास्टिक बोरी में 02 नग तेन्दुआ की खाल भरकर ग्राहक की तलाश में छत्तीसगढ़- उड़ीसा सीमा में घुम रहे हैं, जानकारी मिलने पर तत्काल प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी), अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी), मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी), उप निदेशक उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद आयुष जैन के मार्गदर्शन पर गठित विशेष एन्टी पोचिंग टीम उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद को संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा क्षेत्र होने के कारण उड़ीसा वन विभाग को भी अलर्ट रखा गया और रात्रि 7ः30 बजे लगभग उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के अंतर्गत उत्तर उदंती परिक्षेत्र के बरगांव-जांगड़ा वनमार्ग कक्ष क्रमांक 05 आरक्षित वन में सड़क किनारे 05 व्यक्तियों को उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व की एन्टी पोचिंग टीम एवं उड़ीसा वन परिक्षेत्र सीनापाली की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

error: Content is protected !!