Advertisement Carousel

संदिग्ध कार से मिले 80 लाख रुपए, दो व्यक्ति हिरासत में

फीनिक्स मॉल के पीछे खड़ी वैगनआर से बरामद हुई नकदी, हवाला कारोबार से जुड़े होने का संदेह

इंदौर। इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध वैगनआर कार से 80 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। मामले में कार सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि बरामद रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, फीनिक्स मॉल के पीछे मेन रोड स्थित एक खाली मैदान में संदिग्ध कार खड़ी थी। पुलिस ने वाहन क्रमांक MP 09 ZE 5088 की तलाशी ली, जिसमें 500, 200 और 100 रुपए के नोटों में रखी 80 लाख रुपए की नकदी मिली।

कार में सवार तिलोक गामी (52) और मनोज गामी (44) नकदी के संबंध में पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। मौके पर रकम से संबंधित कोई दस्तावेज भी नहीं मिला।

पुलिस ने नकदी को विधिवत जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है। अब आयकर विभाग रकम के स्रोत और उसके लेन-देन की जांच करेगा। जांच के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!